{"_id":"6ac10447fc8e3b3a7802a768","slug":"video-dumper-hits-couple-on-bike-woman-dies-angry-locals-create-a-ruckus-following-the-incident-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दंपती को डंपर ने मारी टक्कर, महिला की मौत, घटना से नाराज लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार दंपती को डंपर ने मारी टक्कर, महिला की मौत, घटना से नाराज लोगों ने किया हंगामा
राजपुर थाना क्षेत्र के जल्लापुर कुंवरपुर के पास तेज रफ्तार डंपर ने एक बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। इसके बाद 20 मीटर तक घसीटता हुए ले गया। इससे महिला की मौत हो गई जबकि पति घायल है। जल्लापुर के पास आए-दिन हादसों में लोगों की जान जाने से नाराज लोगों ने जाम लगाकर हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने पर आधे घंटे बाद लोग शांत हुए।
रूरा थानाक्षेत्र के इंदरूख निवासी वेद प्रकाश शनिवार दोपहर बाइक से पत्नी सरोज कुमारी उर्फ गुडडी देवी (40) के साथ रिश्तेदारी में देवराहट थाना क्षेत्र के कल्ला गांव जा रहे थे। दोपहर एक बजे के करीब जल्लापुर गांव के पास कुंवरपुर मार्ग पर पहुंचने पर बालू डंपिंग स्थल से बालू लेने जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद डंपर करीब 20 मीटर तक महिला को साथ घसीटता ले गया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
अनहोनी की जानकारी पर महिला का बेटा जयंत, बेटी श्रृष्टि, मां मुन्नी देवी, ससुर धनीराम व परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। इधर घटना से नाराज लोगों ने हंगामा कर संपर्क मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि घाट बंद होने के बाद डंपिंग स्थल से बालू की बिक्री की जा रही है। यहां बालू लेने आने वाले डंपरों की गति बहुत ज्यादा रहती है। इसके चलते आए-दिन सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है।
कई घटनाओं के बाद भी जिम्मेदार इनपर कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। मौके पर पहुंची राजपुर व सट्टी थाना पुलिस ने नाराज परिजन को समझाकर शांत करवाया। राजपुर थानाध्यक्ष संजेश कुमार ने बताया कि डंपर बालू लेने के लिए डंपिंग स्थल पर जा रहा था। डंपर की गति अधिक होने के चलते हादसा हुआ है। नाराज परिजन को शांत करवाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।