{"_id":"6ac11afbadd272fc27056a9a","slug":"death-of-llb-student-family-members-adamant-for-three-hours-demanding-the-accused-s-arrest-2026-10-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एलएलबी छात्रा की मौत: आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तीन घंटे से अड़े परिजन, पोस्टमार्टम में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलएलबी छात्रा की मौत: आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तीन घंटे से अड़े परिजन, पोस्टमार्टम में हंगामा
Sat, 03 Oct 2026 08:41 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 03 Oct 2026 08:41 PM IST
सार
गोविंद नगर के दबौली वेस्ट से छात्रा लापता हुई थी। झांसी रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों में शव मिला था। पैनल और वीडियोग्राफी से पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन
परिजनों ने किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोविंद नगर थाना क्षेत्र के दबौली वेस्ट से 28 सितंबर की शाम लापता हुई एलएलबी छात्रा की मौत के मामले में शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़ गए। शाम करीब 5:15 बजे पोस्टमार्टम पूरा होने के करीब तीन घंटे बाद तक परिजन शव लेने को तैयार नहीं हुए। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पोस्टमार्टम हाउस में पुलिस से उनकी बहस भी हुई। परिजन का कहना था कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही शव का अंतिम संस्कार करेंगे।
छात्रा का शव शुक्रवार को कानपुर-झांसी रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों में मिला था। परिजन ने छात्रा के कानपुर देहात के पुखराया निवासी दोस्त ओमवीर पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि छात्रा के लापता होने के बाद गोविंद नगर और दादानगर फैक्टरी एरिया चौकी पुलिस ने तलाश में गंभीरता नहीं दिखाई। परिजनों के मुताबिक उन्होंने खुद सीसीटीवी फुटेज खंगाली और रेलवे लाइन के आसपास तलाश शुरू की। शुक्रवार को रेलवे लाइन के पास छात्रा की चप्पल मिली। पुलिस को सूचना देने के बाद मौके पर पहुंचकर तलाश की गई तो झाड़ियों में छात्रा का शव मिला।

दूसरी बार पंचायतनामा भरने के बाद हुआ पोस्टमार्टम
शुक्रवार शाम 6:20 बजे छात्रा का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई थी। शनिवार सुबह परिजनों ने दो डॉक्टरों के पैनल और वीडियोग्राफी में पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पहले पंचायतनामा में ट्रेन दुर्घटना से मौत दर्ज होने के कारण डॉक्टर ने वीडियोग्राफी से पोस्टमार्टम कराने में असमर्थता जताई। इसके बाद रतनलाल चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने अधिकारियों को जानकारी दी और दूसरा पंचायतनामा भरवाया गया, जिसमें मौत अज्ञात कारणों से होना दर्ज किया गया।
दोपहर 2:15 बजे दूसरा पंचायतनामा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचने के बाद उर्सला अस्पताल के डॉक्टर आशीष कुमार और कल्याणपुर सीएचसी की डॉक्टर गरिमा सक्सेना के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया। शाम करीब 5:15 बजे पोस्टमार्टम पूरा हुआ।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार शव पांच से छह दिन पुराना था। खोपड़ी में फ्रैक्चर मिला और उसका आंतरिक हिस्सा भी गायब था। खोपड़ी समेत शरीर के अन्य हिस्सों में कीड़े पड़ चुके थे। मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित रखा गया। डीएनए परीक्षण के लिए घटनास्थल से मिले बाल और शव से दांत व नाखून के नमूने भी लिए गए हैं। पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद भी परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। देर शाम तक पुलिस उन्हें समझाने में जुटी रही, लेकिन परिजन शव लेकर जाने को तैयार नहीं हुए।