{"_id":"6adf58976fc0525eec00491c","slug":"video-driver-crushed-to-death-after-another-driver-moves-the-truck-while-it-was-being-cleaned-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: ट्रक की सफाई के दौरान दूसरे चालक ने बढ़ा दी गाड़ी, दबकर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: ट्रक की सफाई के दौरान दूसरे चालक ने बढ़ा दी गाड़ी, दबकर चालक की मौत
कलक्टरगंज थाना क्षेत्र में रविवार को ट्रक की सफाई कर रहे बब्लू (35) की दो ट्रकों के बीच दबकर मौत हो गई। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे ट्रक के चालक ने गाड़ी आगे बढ़ा दी, जिससे बब्लू दोनों वाहनों के बीच फंस गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। परिजन ने उसे जानबूझकर कुचलने का आरोप लगाया है। बब्लू ने शादी नहीं की थी। वह अपनी भतीजी को पढ़ाकर उसकी शादी करना चाहता था।
जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह बब्लू ट्रक की सफाई कर रहा था। इसी दौरान पास खड़े दूसरे ट्रक के चालक ने गाड़ी आगे बढ़ा दी। बब्लू दोनों ट्रकों के बीच दब गया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर चालक से गाड़ी पीछे करने को कहा। ट्रक पीछे होने पर बब्लू जमीन पर गिर पड़ा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद दूसरा चालक मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। मृतक के पास मिले मोबाइल फोन से उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वायरल वीडियो में युवक दोनों ट्रकों के बीच फंसा दिखाई दे रहा है। ट्रक पीछे होने पर वह जमीन पर गिर जाता है। परिजनों ने आरोप लगाया कि बब्लू को जानबूझकर कुचला गया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना की वजह स्पष्ट हो सकेगी। हमीरपुर के सुमेरपुर निवासी रामबाबू महाराष्ट्र में नौकरी करते हैं। परिवार में पिता मलखान और भाई बब्लू व राजू हैं। रामबाबू के मुताबिक, बब्लू ट्रक चालक था। करीब एक महीने पहले हाथ में चोट लगने के कारण वह घर आया था। इसके बाद काम पर जाने की बात कहकर निकल गया था। रविवार को कानपुर में हुए हादसे में उसकी मौत हो गई। परिजन ने बताया कि बब्लू अविवाहित था। परिवार के लोग उसे शादी करने के लिए कहते थे, लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। उसने अपने बड़े भाई की बेटी मोहनी को गोद ले रखा था। वह उसकी पढ़ाई का खर्च उठाता था और उसे पढ़ाकर उसकी शादी करना चाहता था। परिवार के मुताबिक, बब्लू का सपना था कि वह खुद मेहनत करके मोहनी का भविष्य संवारेगा और उसकी शादी भी कराएगा।
कलक्टरगंज थाना प्रभारी संतोष सिंह के मुताबिक, दो ट्रकों के बीच फंसने से युवक की मौत हुई है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।