{"_id":"6ac3c9f66b5d8cea9600c96d","slug":"video-disease-spreads-due-to-waterlogging-student-dies-of-infection-outcry-ensues-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"जलभराव से फैली बीमारी, संक्रमण से छात्रा की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से फैली बीमारी, संक्रमण से छात्रा की मौत, मचा कोहराम
अफीम कोठी के पास डॉट नाला धंसने की वजह से पिछले तीन माह से आसपास के इलाकों में जलभराव है। इससे इन मोहल्लों में बीमारियां फैल रहीं हैं। सोमवार को 11वीं की छात्रा की टाइफाइड से मौत हो गई। क्षेत्रीय पार्षद व परिजनों ने जलभराव की वजह से छात्रा के बीमार होने और मौत का आरोप लगाया है।
वार्ड-01, लक्ष्मीपुरवा में डॉट नाला धंसा था। इस वजह से शक्कर मिल खलवा सहित आसपासा के इलाकों में जलभराव हो रहा है। धंसे डॉट नाले की मरम्मत कर दी गई लेकिन करीब एक हफ्ता पहले से इन इलाकों में फिर पानी भरने लगा। क्षेत्रीय पार्षद विकास साहू ने बताया कि लगातार सीवर का गंदा पानी भरने से इन इलाकों में मच्छर पनप रहे और बीमारियां फैल रहीं हैं। लक्ष्मीपुरवा के मकान नंबर-85/74 निवासी धीरज की पुत्री खुशी 11वीं की छात्रा थी। तीन दिन से उसे बुकार आ रहा था। परिवार वालों ने डॉक्टर को दिखाया तो पता चला कि टाइफाइड है। उसका इलाज चल रहा था लेकिन सोमवार सुबह मौत हो गई। गंदे पानी के भराव की वजह से संक्रमण फैल रहा है जिससे इन इलाकों के कई लोग चपेट में आ रहे हैं। छात्रा की मौत भी इसी वजह से हुई। आरोप लगाया कि कई बार नगर आयुक्त को जलभराव व बीमारियां फैलने की जानकारी दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। जलकल जोन-1 के अवर अभियंता चंद्रकांत मौर्या ने बताया कि पहले डॉट नाला की वजह से दिक्कत हुई थी, अब नगर निगम एक नाला निर्माण करा रहा है जिससे कुछ जगह जलभराव हुआ है। लक्ष्मीपुरवा में पंप लगाकर लगातार पानी निकाला जा रहा है। जलभराव की स्थिति कहीं नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।