फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   court clerk took ₹10,000, yet the illegal encroachment was not removed; now he is demanding another ₹20,000

साहब! पेशकार ने 10 हजार लिए, फिर भी नहीं हटा अवैध कब्जा, 20 हजार और मांग रहा - ऑडियो है मेरे पास

Sat, 03 Oct 2026 07:17 PM IST
Shikha Pandey Shikha Pandey
Updated Sat, 03 Oct 2026 07:17 PM IST
court clerk took ₹10,000, yet the illegal encroachment was not removed; now he is demanding another ₹20,000
नरवल तहसील में शनिवार को लगे संपूर्ण समाधान दिवस में एक ऐसी शिकायत आई जिसने तहसील की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया। पौहार गांव निवासी शिवकुमार पुत्र रामे ने जिलाधिकारी के सामने प्रार्थना पत्र देकर कहा - साहब, पेशकार ने रुपए ले लिए फिर भी काम नहीं किया। फरियादी शिवकुमार ने बताया कि गांव के ही शिवप्रसाद पुत्र नन्दराम ने अपनी दबंगई के बल पर आराजी संख्या 216 रकबा 0.0610 हेक्टेयर पर 31 वर्षों से जबरन अवैध कब्जा कर रखा है। चारों तरफ बाउंड्रीवाल बना ली है। कोई विरोध करता है तो गाली-गलौज और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता है। इतना ही नहीं आराजी संख्या 217 जो चकमार्ग है, उसे भी तोड़कर कब्जे में ले लिया है, जिससे हरिजन बस्ती के लोगों का निकलना दूभर हो गया है। इसी कारण गांव के भूतपूर्व सैनिक रामचन्द्र पुत्र ओमकार को रास्ता बंद होने से गांव छोड़ना पड़ा। पीड़ित ने तहसीलदार के पेशकार घनश्याम और कार्यकर्ता रोहित पर 10,000 रुपये घूस लेने और 20,000 रुपये की अतिरिक्त मांग करने का सनसनीखेज आरोप लगाया। शिवकुमार का कहना है कि 20 हजार रुपये मांगने का ऑडियो रिकॉर्ड भी उसके पास मौजूद है। फरियादी ने बताया कि उपजिलाधिकारी न्यायालय द्वारा 22 जून 2026 को ही शिवप्रसाद को बेदखल कर जुर्माना वसूलने का आदेश पारित हो चुका है, लेकिन आज तक अमल नहीं हुआ। जबकि आरोपी के पास खुद लगभग 10 बीघा जमीन है, फिर भी सरकारी भूमि पर भूमाफिया प्रवृत्ति से कब्जा जमाए है। पीड़ित ने डीएम से मांग की है कि पारित आदेश के अनुपालन में आराजी 216 से अवैध कब्जा हटवाया जाए और चकमार्ग संख्या 217 को खुलवाया जाए ताकि ग्रामीणों को न्याय मिल सके। नरवल तहसील सभागार में शनिवार को नवागत जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। डीएम और डीसीपी सत्यजीत गुप्ता ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 227 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें सबसे अधिक मामले राजस्व विभाग के रहे। डीएम ने अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि फरियादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार हो, बैठने की उचित व्यवस्था हो और बार-बार आने वाली शिकायतों का स्थायी समाधान किया जाए। पुलिस से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई कर शिकायतकर्ता को अवगत कराने को कहा। इसी तरह मेहरौली के अवध नारायण ने जन्म प्रमाण पत्र के लिए सचिव पर 5 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया। नरवल की विजयलक्ष्मी ने 2023 में आदेश के बाद भी वसीयत की पत्रावली न मिलने की शिकायत की तो वही अर्चना देवी ने आंगनबाड़ी चयन में धांधली का आरोप लगाया। डीएम ने शिकायतें सुनने के लिए एक नई व्यवस्था शुरू की है। अब फरियादी को शिकायत दर्ज करने के साथ ही तत्काल पर्ची मिलेगी, जिससे लंबी लाइन से राहत मिलेगी। फरियादियों की बढ़ती संख्या देख तहसीलदार ने संभाली कमान, पास जाकर सुनी समस्याएं।। समाधान दिवस में फरियादियों की बढ़ती भीड़ को देख तहसीलदार शालिनी सिंह और नायब तहसीलदार शिखा शुक्ला ने मोर्चा संभाला। मंच से उतरकर फरियादियों के बीच खुद जाकर शिकायती पत्र लिए और उनकी समस्याएं सुनीं। कई बुजुर्ग और महिला फरियादियों के पास जाकर अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिससे फरियादियों में संतोष दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर देहात: घायल युवक को चौकी में बैठाने पर भड़के ग्रामीण

03 Oct 2026

Video: गोमती नगर बीबीडी बैडमिंटन अकादमी में जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता

03 Oct 2026

Video: डीएवी कॉलेज परिसर में होगी भगवत कथा, राधा रमण सेवा समिति ने की प्रेस वार्ता

03 Oct 2026

कार के अंदर मिला रिटायर्ड इंजीनियर का शव

03 Oct 2026

नोएडा: स्पायरा बिल्डिंग की बालकनी से कूदकर युवक ने दी जान, वीडियो वायरल

03 Oct 2026
विज्ञापन

बलरामपुर में संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार कर लेखपालों ने जताया विरोध

03 Oct 2026

गोंडा में आंधी बारिश के बाद बिजली सप्लाई बाधित, मुख्य अभियंता ने उपभोक्ताओं से धैर्य रखने की अपील की

03 Oct 2026
विज्ञापन

वीडियो: विंटर सीजन से पहले कुल्लू में सैलानियों का सैलाब, सड़कें जाम

03 Oct 2026

सोते समय सांप के डसने से बच्ची की मौत

03 Oct 2026

गोंडा में लेखपालों ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

03 Oct 2026

अंबेडकरनगर में मांगों को लेकर लेखपालों का प्रदर्शन, संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार

03 Oct 2026

'वोट चोरी' के मुद्दे पर अंबेडकरनगर में कांग्रेस चलाएगी अभियान

03 Oct 2026

अलीगढ़ केशव सेवा धाम समिति के वार्षिकोत्सव में वृंदावन के श्री आनंतवीर दास महाराज का संबोधन

03 Oct 2026

फतेहाबाद में धान खरीद और उठान को लेकर व्यापार मंडल की बैठक

03 Oct 2026

करनाल में जन्मदिन की पार्टी के दौरान युवक की चाकू मारकर हत्या, दोस्तों ने हादसा बताकर परिजनों को दी सूचना

03 Oct 2026

कानपुर: महाराजपुर में किसान के नलकूप का 25 केवीए ट्रांसफार्मर चोरी

03 Oct 2026

बलरामपुर के कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवलाल बोले- आराधना मिश्रा के प्रदेश अध्यक्ष बनने से संगठन को मिलेगी मजबूती

03 Oct 2026

पटना MLC चुनाव से पहले JDU में घमासान, अनंत सिंह के विरोध से बढ़ी नीरज कुमार की मुश्किलें

03 Oct 2026

डिग्री चाहिए तो फिर दो फीस?: जयपुर की यूनिवर्सिटी में छात्रों ने किया प्रदर्शन, रजिस्ट्रार ने एक सप्ताह मांगा

03 Oct 2026

रामपुर बुशहर: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने नोगली में की जनसभा, जन समस्याएं भी सुनीं

03 Oct 2026

भारत-नेपाल सीमा पर ऑपरेशन कवच के तहत पुलिस-एसएसबी ने की गश्त

03 Oct 2026

आंबेडकरवादी छात्र सभा के पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय गेट के सामने किया विरोध प्रदर्शन

03 Oct 2026

एसडीएम और सीओ ने समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की समस्या

03 Oct 2026

डूबे युवक का शव 15 घंटे बाद मिला, NDRF ने 5 घंटे में निकाला

03 Oct 2026

संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे फरियादी

03 Oct 2026

Video: फैजुल्लागंज में बाढ़ का असर, जुगाड़ की नाव से सामान लेकर सुरक्षित जगह जा रहे लोग

03 Oct 2026

Video: फैजुल्लागंज में हर तरफ फैला कीचड़, लोग दूसरी जगह सामान लेकर जा रहे

03 Oct 2026

ऊना: चिट्टा माफिया पर कार्रवाई को पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने सराहा

03 Oct 2026

बागपत: स्कूल के बाहर ई-रिक्शा ने बाइक में मारी टक्कर, दो छात्र घायल

03 Oct 2026

वीडियो: क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में बिजली गुल, मरीजों की टेस्ट फीस का नहीं हो पाया भुगतान

03 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed