{"_id":"6adcd6a704105e3cdb055c74","slug":"video-collision-between-a-container-truck-and-a-municipal-corporation-truck-leads-to-traffic-jam-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: कंटेनर और नगर निगम के ट्रक में हुई टक्कर, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: कंटेनर और नगर निगम के ट्रक में हुई टक्कर, लगा जाम
रामादेवी से टाटमिल जाने वाली जीटी रोड पर डीआलम पुलिया के पास आज सुबह करीब 5 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। कंटेनर और नगर निगम के ट्रक (डीसीएम) की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि नगर निगम का ट्रक डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में जा घुसा।
हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सुबह-सुबह हुए इस हादसे में ट्रक में सवार लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कंटेनर ने नगर निगम के डीसीएम में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे डीसीएम अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ता हुआ दूसरी तरफ पलट गया।
गनीमत रही कि सुबह का समय होने के कारण दूसरी लेन में वाहनों की आवाजाही कम थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद जीटी रोड पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।