{"_id":"6ab546067dedd142b50c4fee","slug":"video-both-drivers-killed-in-collision-between-speeding-trailer-and-pickup-truck-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्राला और पिकअप की भिड़ंत में दोनों चालकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार ट्राला और पिकअप की भिड़ंत में दोनों चालकों की मौत
सचेंडी थाना क्षेत्र में किसान नगर-बिधनू मार्ग पर सीढ़ी इटारा के पास बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार ट्राला और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत में दोनों चालकों की जान चली गई। मृतकों की पहचान औरैया निवासी ट्राला चालक नीरज कुमार (40) और साढ़ के पतारा के रायपुर निवासी पिकअप चालक कुलदीप कुमार अवस्थी (40) के रूप में हुई। हादसे का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें दोनों वाहन आमने-सामने आते और जोरदार टक्कर होते दिखाई दे रहे हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और चालक केबिन में फंस गए।
बताया गया कि नीरज ट्राला लेकर बिधनू की ओर से किसान नगर की तरफ जा रहे थे। सीढ़ी इटारा के पास सामने से आ रहे कुलदीप के पिकअप से ट्राला की भिड़ंत हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सचेंडी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों चालकों को केबिन से बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक दोनों की जान जा चुकी थी। हादसे के बाद पिकअप में कोल्डड्रिंक की बोतलें लदी थीं, जो टक्कर के बाद सड़क पर बिखर गईं। क्षतिग्रस्त वाहनों और बोतलों के कारण मार्ग पर करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने जेसीबी की मदद से दोनों वाहनों को सड़क किनारे कराया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा। पुलिस वायरल वीडियो और घटनास्थल के साक्ष्यों के आधार पर हादसे की वजह की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार में आमने-सामने टक्कर की बात सामने आई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।