{"_id":"6a6e23f304e6cc85300fb83c","slug":"video-bharatiya-vyapar-mahotsav-to-provide-traders-with-a-global-business-platform-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: भारतीय व्यापार महोत्सव व्यापारियों को देगा व्यापार का वैश्विक मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: भारतीय व्यापार महोत्सव व्यापारियों को देगा व्यापार का वैश्विक मंच
कंफेडरेशन आफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की ओर से शनिवार को मर्चेंट चैंबर हॉल में बैठक की गई। इसमें भारतीय व्यापार महोत्सव पर चर्चा की गई। कहा गया कि यह महोत्सव कानपुर समेत प्रदेश भर के व्यापारियों के लिए बड़ा और वैश्विक मंच होगा। इस दौरान प्रदेश और कानपुर इकाई के पदाधिकारियों के नाम घोषित किए गए।
मुख्य अतिथि, सांसद और कैट के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि भारतीय व्यापार महोत्सव-2026 केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल, लोकल टू ग्लोबल एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने वाला राष्ट्रीय अभियान है। जो कानपुर समेत देश के व्यापार, उद्योग, एमएसएमई, स्टार्टअप, महिला एवं युवा उद्यमियों को एक साझा मंच उपलब्ध कराएगा। जहां वो अपने उत्पादों, सेवाओं एवं नवाचारों का प्रदर्शन कर सकेंगे। सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि उत्तर प्रदेश विशेषकर कानपुर देश की औद्योगिक और व्यापारिक शक्ति का महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने व्यापारियों, उद्योगपतियों एवं उद्यमियों से बड़ी संख्या में भारतीय व्यापार महोत्सव में भाग लेने और अपने उत्पादों को राष्ट्रीय एवं वैश्विक बाजार तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कैट के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री पंकज अरोड़ा ने कहा कि भारतीय व्यापार महोत्सव देश के व्यापारिक इतिहास का एक ऐतिहासिक आयोजन सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव में विभिन्न व्यापारिक क्षेत्रों के लिए विशेष प्रदर्शनी जोन, खरीदार-विक्रेता बैठकें, निवेश और निर्यात के अवसर पर सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें सागर केसरवानी को प्रदेश मीडिया संयोजक, अशोक बाजपेई को प्रदेश महामंत्री, मणींद्र सोनी को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सत्येंद्र वर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष, अजय तिवारी को प्रदेश संगठन मंत्री और डा. डॉ. ओम प्रकाश निगम को प्रदेश सचिव घोषित किया गया। कैट कानपुर महानगर इकाई का भी गठन हुआ। जिसमें संजय मेहरोत्रा को चेयरमैन, राजेश सैनी को अध्यक्ष, अंकुश यादव को महामंत्री, सचिन अग्रवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। इस मौके पर योगेश गुप्ता, महेश पारसवानी, पवन दुबे, श्याम शुक्ला, सुमित अग्रवाल, शिव सोनी, अयूब खान, दुर्गा केसरवानी, अजीत ओमर, प्रमोद शर्मा आदि थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।