{"_id":"698a0a0c32821d625f03c945","slug":"video-25-vehicles-seized-50-challaned-shopkeepers-fined-for-encroachment-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"25 वाहन सीज, 50 का चालान, अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 वाहन सीज, 50 का चालान, अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर जुर्माना
मुख्य चौराहे के आसपास डग्गामार वाहनों व अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार को एसीपी कृष्णकांत ने थानेदार व पालिका के ईओ के साथ अभियान चलाया। इस दौरान 25 दोपहिया व चार पहिया वाहनों को सीज किया गया। साथ ही 50 वाहनों का चालान किया गया। कई दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया। इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। कुछ वाहन सवार रास्ता बदलकर निकलते देखे गए।
मालूम हो कि मुख्य चौराहे पर डग्गामार वाहनों का जमावड़ा और दुकानदारों के अतिक्रमण से रास्ता संकरा होने से रोजाना जाम लगता है। ऐसे में राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। अमर उजाला ने सोमवार नौ फरवरी को इस बारे में डग्गामार वाहनों के जमावड़े से रोजाना लगता है जाम...शीर्षक से खबर छापी थी। खबर का असर यह रहा है कि सोमवार को मुख्य चौराहे पर डग्गामार वाहनों व अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया।
एसीपी कृष्णकांत ने थाना प्रभारी दिनेश कुमार विष्ट व पालिका के ईओ (अधिशासी अधिकारी)
महेंद्र कुमार के साथ मुख्य चौराहे व सर्विस लेन पर बेतरतीब खड़े ऑटो, ई-रिक्शा व अन्य दोपहिया-चार पहिया वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान फोर्स देख कुछ चालक ऑटो व ई-रिक्शा लेकर गलियों में भाग गए। इस दौरान एसीपी ने चौराहे के आसपास लगने वाले जाम पर ट्रैफिक पुलिस से कड़ी नाराजगी जताई। पालिका ईओ ने कहा कि मुख्य चौराहे व सर्विस लेन अतिक्रमण करने वाले खुद अतिक्रमण हटा लें, वरना जल्द उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।