फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Women created a commotion by surrounding officials from the Jal Kal Zone 5

कानपुर: जलकल जोन पांच के अफसरों को घेरकर महिलाओं ने किया हंगामा, पानी की किल्लत से जूझ रहे लोग

Mon, 31 Aug 2026 08:47 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 31 Aug 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Women created a commotion by surrounding officials from the Jal Kal Zone 5
अधिकारियों को घेरे महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
जीटी रोड पर अफीमकोठी में डॉट नाला धंसने के साथ पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त होने से जोन-5 के कई इलाकों में तीन दिन से जलापूर्ति ठप है। सोमवार को जोन-5 जलकल के अधिकारी निरीक्षण के लिए पहुंचे तो महिलाओं ने उन्हें घेर कर नारेबाजी की। महिलाओं ने कहा कि छह बस्तियों के लोग जलभराव और पेयजल आपूर्ति ठप होने से परेशान हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को बारिश के दौरान अफीमकोठी चौराहा से आगे पेट्रोल पंप के सामने सड़क तक करीब दस फीट गहरा और 12 फीट लंबा गड्ढा हो गया था। जांच में डॉट नाला धंसने की बात सामने आई। इससे जलकल की पेयजल लाइनें भी फट गईं थीं। विभाग ने खोदाई कर मरम्मत शुरू कराई लेकिन पानी कम नहीं होने से काम प्रभावित हो रहा है। इसका असर रामादेवी, कृष्णानगर समेत जोन-5 के कई इलाकों की जलापूर्ति पर पड़ा है। उधर बस्तियों में जलभराव से हालात खराब हैं। सोमवार को अधिकारी मौके पर पहुंचे तो महिलाओं ने हंगामा किया।
विज्ञापन

Kanpur: Women created a commotion by surrounding officials from the Jal Kal Zone 5
निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं ने बताया कि लक्ष्मीपुरवा, खलवा बस्ती, तलवा मंडी, कोपरगंज और झकरकटी समेत आसपास के मोहल्लों में परेशानी हो रही है। अधिकारी धंसे नाले को देखकर लौट जाते हैं लेकिन बस्तियों को देखने नहीं आते। लोगों को समझाकर अधिकारी किसी तरह वहां से निकल सके।

पंप लगाकर बस्ती के साथ ही नाले से भी पानी निकाला जा रहा है। रात तक पानी निकाल लिया जाएगा। मंगलवार से मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा। क्षतिग्रस्त पाइप की जगह नए पाइप लगाकर जलापूर्ति शुरू कराई जाएगी। - रामकुमार, अधिशासी अभियंता, जलकल

डॉट नाले के साथ पेयजल लाइनें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसी वजह से जलापूर्ति ठप है। निरीक्षण के लिए मौके पर गए थे, जहां बस्ती की महिलाओं ने अपनी पीड़ा बताई। - विनोद रावत, अवर अभियंता, जलकल जोन-5
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed