Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Jhansi: Thieves raid the Lahchura police station area, stealing ten goats from three houses in the same village.
{"_id":"696e429b3581af4e5701b2ba","slug":"video-jhansi-thieves-raid-the-lahchura-police-station-area-stealing-ten-goats-from-three-houses-in-the-same-village-2026-01-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी: थाना लहचूरा इलाके में चोरों का धावा, एक ही गांव के तीन मकानों से दस बकरियां चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: थाना लहचूरा इलाके में चोरों का धावा, एक ही गांव के तीन मकानों से दस बकरियां चोरी
थाना लहचूरा इलाके के ग्राम पंचायत नयागांव से समृद्ध गांव बरुआमाफ में रविवार व सोमवार की रात चोरों ने सड़क तीन मकानों को निशाना बनाते हुए बकरियों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। चोर अलग-अलग घरों से कुल दस बकरियों चुरा ले गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात्रिकालीन गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है। चोरी की सूचना मिलते ही रविवार तड़के यूपी डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद सुबह लहचूरा थाने से उपनिरीक्षक जगतनारायण सिंह व कांस्टेबल शरद कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच पड़ताल की। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाई। पीड़ित बैजनाथ अहिरवार ने बताया कि वह रात करीब दो बजे लघुशंका के लिए उठा था, उस समय बकरी मौजूद थी, लेकिन लगभग तीन बजे दोबारा उठने पर बकरी गायब मिली। वहीं कालीचरन कुशवाहा ने बताया कि उसके घर से पांच बकरियां चोरी हो गईं। उसने बताया कि अगले महीने घर में बेटी की शादी है और बकरियां ही उनकी आमदनी का सहारा थीं, चोरी से परिवार पर संकट आ गया है। परमलाल कुशवाहा ने बताया कि उसके घर से चार बकरियां अज्ञात चोर ले गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।