फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Businessman attacked while returning after closing shop; car vandalized

Jhansi: दुकान बंद करके लौट रहे कारोबारी पर हमला, कार में तोड़फोड़, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

Mon, 14 Sep 2026 01:40 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 14 Sep 2026 01:40 PM IST
सार

हमले में दो युवक घायल हो गए हैं। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
Jhansi: Businessman attacked while returning after closing shop; car vandalized
थाना नवाबाद - फोटो : संवाद

विस्तार

शिवाजी नगर में दुकान बंद कर घर लौट रहे कारोबारी पर पांच-छह युवकों ने हमला कर दिया। हमले में दो युवक घायल हो गए। उनकी कार भी हमलावरों ने तोड़ दी। घायल की तहरीर पर नवाबाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना नवाबाद के शिवाजी नगर निवासी दिव्यांशु यादव के मुताबिक 10 सितंबर की रात करीब 9:50 बजे वह अपनी कार एसेसरीज की दुकान बंद कर रहे थे। दुकान भारत पेट्रोल पंप के पास अंग्रेजी शराब ठेके के बगल में स्थित है। इसी दौरान पांच-छह लोग वहां शराब पी रहे थे। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए चले गए। कुछ देर बाद मोटरसाइकिल एवं कार से आरोपी पहुंचे। उन्होंने दिव्यांशु पर हमला कर दिया। इससे उसके सिर में चोट आ गई। उसके दोस्त रोहित पटेल की कार पर डंडे बरसा कर उसे तोड़ दिया। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में भी रिकॉर्ड हो गई। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक तहरीर के आधार पर गुरसराय निवासी ध्रुव पटेल समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed