{"_id":"6aa763a916fe4004ae0ddfbd","slug":"jhansi-10-bullet-motorcycles-without-number-plates-making-loud-firecracker-like-sounds-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: पटाखे की आवाज के साथ दौड़ रहीं 10 बुलेट पकड़ी, 2.07 लाख का चालान; वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: पटाखे की आवाज के साथ दौड़ रहीं 10 बुलेट पकड़ी, 2.07 लाख का चालान; वीडियो
Mon, 14 Sep 2026 08:33 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 14 Sep 2026 08:33 AM IST
सार
इन सभी बुलेट में नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। हर बुलेट सवार पर 17-25 हजार रुपये का चालान हुआ। ट्रैफिक पुलिस का कहना है आगे भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
ट्रैफिक कार्यालय में रखी गाड़ियां।
- फोटो : संवाद
विस्तार
मॉडिफाइड साइलेंसर के सहारे पटाखे की आवाज निकालकर बुलेट दौड़ाने वाले दस युवकों को पकड़कर ट्रैफिक पुलिस ने कुल 2.07 लाख रुपये का चालान कर दिया। इन सभी बुलेट में नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। हर बुलेट सवार पर 17-25 हजार रुपये का चालान हुआ।
ट्रैफिक पुलिस पिछले तीन दिन से मॉडिफाइड साइलेंसर एवं प्रेशर हॉर्न के साथ बुलेट चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाए है। रविवार को भी टीआई देवेंद्र कुमार शर्मा की अगुवाई में अभियान चला। जीवनशाह तिराहा एवं किला पर कुछ युवक बुलेट के साथ हुडदंग मचा रहे थे। सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस भी पहुंची। यहां से उन्होंने तीन बुलेट पकड़ीं। जेल चौराहा, कचहरी चौराहा समेत अन्य स्थानों पर कार्रवाई करते हुए भी पुलिस ने बुलेट पकड़ी। अब तक दस बुलेट पकड़ी जा चुकी हैं। इन सभी से जुर्माना भी वसूला गया। क्षेत्राधिकारी मुकेश कुमार के मुताबिक आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
बुलेट खरीदने के 20 दिन बाद ही निकाल दिया साइलेंसर
मॉडिफाइड साइलेंसर के साथ बुलेट दौड़ाने वाले युवक गाड़ी के साथ लगे साइलेंसर को भी नहीं हटाने से चूके। रविवार को किले के पास से पकड़े गए बुलेट सवार युवकों ने 20 दिन पहले ही नई बुलेट खरीदी थी। इसके बाद उन्होंने साइलेंसर निकालकर मॉडिफाइड साइलेंसर लगा दिया था।
विज्ञापन
वीडियो...

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन