{"_id":"6a12a38ea62557adf80527d5","slug":"video-goat-market-booms-goats-worth-up-to-rs-50000-being-sold-2026-05-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"बकरा बाजार में बढ़ी रौनक, बिक रहे पचास हजार तक के बकरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरा बाजार में बढ़ी रौनक, बिक रहे पचास हजार तक के बकरे
ईद-उल-अजहा नजदीक आते ही शहर के बकरा बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। बाजार में 5 हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक के बकरे बिक रहे हैं। व्यापारी अपने बकरों को रंग-बिरंगे फीते, घंटियां और सजावटी सामान से सजा कर बाजार में ला रहे हैं, जिससे बाजार का नजारा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
करीद 28 मई को मनाई जाएगी। इससे पहले किसान बाजार रोड के पास लगी बकरा मंडी में शनिवार को सुबह से ही खरीदारों और व्यापारियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। पलरा, मोंठ समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से व्यापारी अलग-अलग नस्लों के बकरे लेकर पहुंचे। बाजार में जमुनापारी, बरबरी और अन्य नस्लों के बकरों की सबसे ज्यादा मांग देखी जा रही है। खासतौर पर बड़े और हट्टे-कट्टे बकरों को देखने के लिए लोग रुकते नजर आए।
व्यापारियों का कहना है कि इस बार पिछले साल की तुलना में बकरों के दाम अधिक रहने की संभावना है। जैसे-जैसे ईद करीब आएगी, कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है। कई लोग अभी से कुर्बानी के लिए पसंदीदा बकरों की खरीदारी कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।