Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Water supply to three areas will be disrupted starting tomorrow due to road widening work.

Jhansi News: सड़क चौड़ीकरण के चलते तीन इलाकों में कल से नहीं आएगा पानी

Sun, 29 Nov 2026 02:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Water supply to three areas will be disrupted starting tomorrow due to road widening work.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। झांसी-ओरछा मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के चलते शहर के तीन इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। 30 नवंबर से भगवंतपुरा, भट्टागांव और सिगर्रा समेत आसपास के मोहल्लों में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान इन इलाकों में टैंकरों के माध्यम से पेयजल की व्यवस्था बनाई जाएगी।
जल निगम के अधिशासी अभियंता हिमांशु नेगी के मुताबिक जेडीए की ओर से झांसी-ओरछा मार्ग पर रिसाला चुंगी से ओरछा तिगैला के बीच चौड़ीकरण का काम कराया जा रहा है। इसके तहत मार्ग में पूर्व में बिछी जलापूर्ति की फीडर मेन पाइप लाइन की शिफ्टिंग कार्य नए अलाइनमेंट के मुताबिक कराया जाएगा। इसके लिए 30 नवंबर से कार्य आरंभ कराया जाएगा। इससे भगवंतपुरा, सिगर्रा और भट्टागांव मोहल्ले के बीच आपूर्ति प्रभावित रहेगी। उनका कहना है कि 20 दिसंबर को काम पूरा होने के बाद नई पेयजल लाइन से आपूर्ति कार्य दोबारा से आरंभ किया जाएगा।
विज्ञापन


000
आयुर्वेदिक कॉलेज के पास इंटर कनेक्शन होने से सड़क पर भरा पानी
फोटो
महानगर में इन दिनों अलग-अलग स्थानों पर इंटर कनेक्शन कार्य कराए जा रहे हैं। ग्वालियर रोड पर आयुर्वेदिक कॉलेज के पास इंटर कनेक्शन का काम होने से राइजिंग लाइन का पानी सड़क पर भरने लगा। भारी मात्रा में ग्वालियर रोड पर जीआईसी स्कूल तक पानी भर गया। इस वजह से आवागमन बुरी तरह प्रभावित रहा। लोगों को सड़क से गुजरने में परेशानी उठानी पड़ी। शाम करीब पांच बजे तक यहां काम चलता रहा। इस इंटर कनेक्शन के बाद आयुर्वेदिक कॉलेज को भी मुख्य पाइपलाइन से पानी मिल सकेगा। नई बस्ती समेत महानगर के दूसरे मोहल्लों में भी इसी तरह से अभी इंटर कनेक्शन कराए जाने हैं। मुख्य पाइपलाइन से इन कनेक्शनों को जोड़ने के बाद इन इलाकों को भी नई पेयजल लाइन से आपूर्ति की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


000
पाइप लाइन लीकेज होने से कई जगह सड़क पर भर रहा पानी
पाइप लाइन कई जगह क्षतिग्रस्त होने से सड़कों पर पानी भर रहा है। सबसे अधिक इलाइट चौराहे से बस स्टैंंड एवं ग्वालियर रोड की ओर सामने आ रही है। कचहरी चौराहा के पास पाइप लाइन में लीकेज से बड़ा गड्ढा हो गया। इसमें पानी भरने से अक्सर राहगीर इसमें गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। ग्वालियर रोड पर सूद कॉलोनी के आगे, सिंचाई कार्यशाला के पास समेत कई अन्य जगहों पर गड्ढा हो गया। इससे सड़क पर पानी भर जाता है। वहीं, स्काई टॉवर में पानी पहुंचाने के लिए कलेक्ट्रेट के सामने सड़क को खोद दिया गया। शनिवार को काम पूरा होने के बाद यहां काफी ऊंचा ब्रेकर बना दिया गया। इस वजह से राहगीर परेशान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed