Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Devotion to Lord Rama makes life meaningful: Kailashanand Giri

रामभक्ति जीवन को बनाती है सार्थक : कैलाशानंद गिरि

Sun, 29 Nov 2026 02:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Devotion to Lord Rama makes life meaningful: Kailashanand Giri
राजा गंगाधर राव मुक्ताकाशी मंच पर श्रीराम कथा का प्रसंग सुनाते महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि महार
झांसी। जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि अमर होना नहीं, बल्कि भगवान की भक्ति प्राप्त करना है। यदि मनुष्य अमर भी हो जाए, लेकिन उसके जीवन में भगवान श्रीराम की भक्ति और प्रभु से जुड़ाव न हो तो ऐसे अमरत्व का कोई महत्व नहीं है। रामभक्ति ही जीवन को सार्थक बनाती है। यह संदेश निरंजनी अखाड़े के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. कैलाशानंद गिरि महाराज ने शनिवार को श्रीराम कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं को दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान को प्राप्त करने का मार्ग श्रद्धा, विश्वास और पूर्ण समर्पण से होकर गुजरता है। आत्मा और परमात्मा के संबंध को समझने के लिए अहंकार छोड़कर प्रभु के प्रति समर्पित होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को यह समझना चाहिए कि भगवान श्रीराम को कैसे जानें, कैसे प्राप्त करें और उन्हें अपने हृदय में कैसे धारण करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केवल स्रोत और मंत्रों का पाठ कर लेना ही आराधना नहीं है। यदि वाणी मंत्रों का उच्चारण कर रही हो और मन कहीं दूसरी जगह भटक रहा हो तो पूजा का उद्देश्य पूरा नहीं होता। मनुष्य को अपने अंतःकरण में शांति, प्रकाश और दैवीय गुणों का विकास करने के लिए प्रभु की शरण ग्रहण करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धा कमजोर हुई तो मन हो जाता है अतृप्त
महामंडलेश्वर ने कहा कि माता-पिता, गुरु और अपने कर्म के प्रति श्रद्धा बनाए रखना बेहद जरूरी है। इनके प्रति संदेह करने से मनुष्य की आस्था कमजोर होने लगती है और मन अतृप्त रहने लगता है। सज्जन व्यक्ति वही है, जिसके हृदय में ईर्ष्या, छल, कपट, क्रोध, लोभ और मोह का स्थान न हो। उन्होंने अगहन यानी मार्गशीर्ष मास की महिमा बताते हुए गीता के श्लोक ‘मासानां मार्गशीर्षोऽहम्’ का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने महीनों में स्वयं को मार्गशीर्ष बताया है। ऐसे पवित्र माह में रामकथा का श्रवण करना श्रद्धालुओं के लिए सौभाग्य की बात है।

सती के देह त्याग और 52 शक्तिपीठों की सुनाई कथा
कथा के दौरान उन्होंने माता सती द्वारा भगवान श्रीराम की परीक्षा लेने का प्रसंग सुनाया। बताया कि माता सती ने सीता का रूप धारण कर भगवान श्रीराम की परीक्षा ली थी। भगवान शिव को जब इस घटना का पता चला तो उन्होंने सती को अर्धांगिनी के रूप में स्वीकार न करने का संकल्प लिया। बाद में पिता दक्ष प्रजापति के यज्ञ में भगवान शिव का अपमान देखकर माता सती ने यज्ञकुंड में अपने प्राण त्याग दिए। इसके बाद भगवान शिव द्वारा सती के शरीर को लेकर विचरण करने और भगवान विष्णु द्वारा सुदर्शन चक्र से उनके शरीर के अंग अलग किए जाने का प्रसंग सुनाया। इसी से 52 शक्तिपीठों की स्थापना की कथा का वर्णन किया। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति और भाव में डूबे रहे। कथा के शुभारंभ पर सोनम अनूप शिवहरे, अभिषेक श्रीवास्तव, महामंडलेश्वर महेशानंद महाराज, आचार्य अविनाश, अखंड प्रताप, सुनीता रवि शर्मा, रामनरेश तिवारी, शिवांगी मुद्गिल, राजेंद्र सिंह यादव, अंजू शिवहरे, राजेंद्र राय, मीरा विष्णु राय आदि मौजूद रहे।


श्रीराम कथा के होर्डिंग फाड़ने पर आयोजक ने जताई साजिश की आशंका
निरंजनी अखाड़े के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. कैलाशानंद गिरि जी महाराज की श्रीराम कथा के प्रचार के लिए लगाए गए होर्डिंग फाड़े जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। कथा के मुख्य आयोजक अनूप शिवहरे देहाती ने आरोप लगाया कि होर्डिंग में उनके सीने पर चाकू और तलवार से हमला दर्शाया गया है। उन्होंने घटना के पीछे विरोधी तत्वों और विदेशी ताकतों का हाथ होने की आशंका जताई। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed