Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
An out-of-control pickup truck overturned on the Jhansi-Khajuraho Highway in the Bangra area, leaving more than a dozen and a half people injured.
{"_id":"6a4283988769a9b1720c7caf","slug":"video-an-out-of-control-pickup-truck-overturned-on-the-jhansi-khajuraho-highway-in-the-bangra-area-leaving-more-than-a-dozen-and-a-half-people-injured-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"बंगरा क्षेत्र में झांसी-खजुराहो हाईवे पर अनियंत्रित पिकअप पलटी, डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंगरा क्षेत्र में झांसी-खजुराहो हाईवे पर अनियंत्रित पिकअप पलटी, डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल
बंगरा के कुईया खिरक से मऊरानीपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन झांसी-खजुराहो हाइवे अचानक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। जिसमें सवार लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह से घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा भेजा गया।
बंगरा क्षेत्र में जियो पेट्रोल पंप के पास विवाह के बाद परंपरागत नव दंपति के साथ "हत्था" कार्यक्रम में शामिल होने जा रही लोगों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित एक दर्जन से अधिक आदिवासी समुदाय के लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों में अफरा-तफरी फैल गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी शिव शंकर प्रताप तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल बाहर निकालकर एंबुलेंस एवं अन्य वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।