{"_id":"6afb70f7b649134b53063221","slug":"rs-41000-stolen-from-bikes-storage-compartment-moth-news-c-132-1-sjhs1002-108895-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बाइक की डिकी से 41 हजार रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बाइक की डिकी से 41 हजार रुपये चोरी
Tue, 17 Nov 2026 02:39 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
मोंठ। कस्बे के कटरा बाजार में एक बाइक की डिकी से 41 हजार रुपये चोरी हो गए। पीडि़त ने रुपये चोरी होने की तहरीर दी है।
बेंदा निवासी जयनारायण ने पुलिस को बताया कि उन्होंने ए़डीबी बैंक से यह रकम निकाली थी। उन्होंने अपनी बाइक रंगरेज वाली गली में खड़ी की थी। इसके बाद वह बाजार में कुछ सामान खरीदने चले गए। इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात युवक आए। उन लोगों ने डिकी में रखे रुपये निकाल लिए। कुछ देर बाद जयनारायण वापस लौटे तो डिकी में रुपये गायब मिले। उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। संवाद