Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Along with the sharp edge of the sword, the Queen also channeled a flowing stream of devotion.

Jhansi News: तलवार की धार के साथ भक्ति की रसधार भी बहाती थीं महारानी

Tue, 17 Nov 2026 02:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Along with the sharp edge of the sword, the Queen also channeled a flowing stream of devotion.
झांसी किले का शिव मंदिर l
झांसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई जितनी पराक्रमी थीं, उतनी ही धार्मिक और लोक परंपराओं से जुड़ी हुई थीं। तलवार थामकर रणभूमि में अंग्रेजों से लोहा लेने वाली महारानी नियमित रूप से मंदिरों में पूजा-अर्चना भी करती थीं। लक्ष्मी मंदिर और झांसी किले में स्थित शिव मंदिर उनकी आस्था के प्रमुख केंद्र थे।
विज्ञापन

तीज-त्योहारों पर वह न केवल राजमहल में उत्सव मनाती थीं, बल्कि नगर की महिलाओं को भी इसमें शामिल करती थीं। रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के उपलक्ष्य में जारी खबरों की शृंखला में आज की बताया जा रहा है कि वीरता के साथ ही उनमें भक्ति के प्रति अटूट आस्था थी।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष एवं इतिहासकार हरगोविंद कुशवाहा के अनुसार, काशी के मराठी ब्राह्मण परिवार में जन्मीं मणिकर्णिका (मनु) के संस्कारों में बचपन से ही शास्त्र और शस्त्र का समन्वय था। महाराजा गंगाधर राव नेवालकर से विवाह के बाद उन्होंने राजपरिवार की धार्मिक परंपराओं को पूरी निष्ठा से निभाया। राजा के निधन और अंग्रेजी हुकूमत के बढ़ते दबाव के बावजूद उनकी दैनिक पूजा-अर्चना का क्रम जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मी गेट के बाहर लक्ष्मी तालाब के किनारे स्थित प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर नेवालकर राजपरिवार की कुलदेवी का प्रमुख स्थान था। इसका निर्माण रघुनाथ राव द्वितीय के शासनकाल में हुआ था। महारानी लक्ष्मीबाई विवाह के बाद नियमित रूप से यहां दर्शन करने जाती थीं। विशेषकर मंगलवार और शुक्रवार को वे अपनी सहेलियों सुंदर, मुंदर और काशीबाई के साथ पालकी या घुड़सवारी से मंदिर पहुंचती थीं। राजपरिवार की ओर से यहां अखंड दीप और नियमित भोग-आरती की व्यवस्था थी। दीपावली और नवरात्र पर मंदिर हजारों घी के दीपों से जगमगाता था। विशेष अनुष्ठान के बाद महारानी स्वयं नगरवासियों को प्रसाद वितरित करती थीं।

किले के शिवालय से मिलता था आत्मिक बल
झांसी के ऐतिहासिक किले के भीतर स्थित प्राचीन शिव मंदिर और गणेश मंदिर महारानी की दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा थे। बताया जाता है कि वे प्रतिदिन ब्रह्ममुहूर्त में स्नान के बाद शिव मंदिर में जलाभिषेक और पूजा करती थीं। वे रुद्राक्ष और तुलसी की माला धारण करती थीं तथा श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ भी करती थीं। 1857-58 के संग्राम के दौरान अंग्रेजी सेना की घेराबंदी के बीच भी उनकी पूजा-अर्चना का क्रम जारी रहा। युद्ध की रणनीति बनाने से पहले शिवालय में आराधना करना उनकी दिनचर्या का हिस्सा था।


तीज-त्योहारों पर मिट जाता था राजमहल और आमजन का भेद
मराठी और बुंदेली संस्कृति से गहरा जुड़ाव रखने वाली महारानी हरतालिका तीज, गौरी पूजा, मकर संक्रांति और चैत्र नवरात्र जैसे पर्व उत्साह से मनाती थीं। तीज पर फूलों और बंदनवारों से सजे राजमहल में झांसी नगर की महिलाओं को आमंत्रित किया जाता था। महारानी स्वयं उन्हें हल्दी-कुमकुम लगातीं और सुहाग की सामग्री व वस्त्र भेंट करती थीं। लोकगीतों के बीच महिलाएं उत्सव की खुशियां साझा करती थीं। महारानी के इस सामाजिक जुड़ाव ने महिलाओं में एकजुटता और आत्मविश्वास की भावना को भी मजबूत किया। बाद में अनेक महिलाओं ने रानी के नेतृत्व में दुर्गा दल के माध्यम से मातृभूमि की रक्षा के लिए संघर्ष किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed