{"_id":"69b42cdd56bc8b8797027aeb","slug":"video-household-belongings-in-five-homes-reduced-to-ashes-in-fire-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"अगलगी में पांच घरों की गृहस्थी का सामान जलकर खाक, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगलगी में पांच घरों की गृहस्थी का सामान जलकर खाक, VIDEO
सिंगरामऊ क्षेत्र के बछुआर गांव की दलित बस्ती में शुक्रवार दोपहर को अज्ञात कारणों से आग लगने के कारण करीब पांच घरों के गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के अनुसार अज्ञात कारणों से लगी आग ने तेज हवा होने के नाते तेजी से फैलते हुए विकराल रूप धारण कर लिया। इससे अफरा- तफरी का माहौल हो गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने कई रिहायशी छप्परों व कच्चे घरों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर पानी व अन्य साधनों से आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक घरों में रखे अनाज, कपड़े, बर्तन, मोटरसाइकिल सहित अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। अचानक लगी आग से दलित दीनानाथ, शंकर, घनश्याम, संतोष व राम आसरे का पूरा घर जलकर खाक हो गया। इस घटना से पीड़ित परिवारों के सामने रोजमर्रा की जरूरतें पूरा करने का संकट खड़ा हो गया। सूचना पर स्थानीय प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे और आग से हुए नुकसान का जायजा लिए। उन्होंने पीड़ित परिवारों को सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।