{"_id":"6921b5d7edaa63d06c0935b0","slug":"video-jalaun-woman-dies-in-gujarat-in-laws-accused-of-murder-2025-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालौन: महिला की गुजरात में मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: महिला की गुजरात में मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
महिला की गुजरात में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार की शाम को जब उसका शव गांव पहुंचा तो मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि ससुरालीजन शादी के बाद से ही उनकी बेटी को परेशान कर रहे थे। रेढ़र थाना क्षेत्र के बरगुवां गांव निवासी अजय कुशवाहा पत्नी रंजना (28) के साथ तीन साल से गुजरात में रहकर पानी पूरी का धंधा करता है।
गुरुवार को उसकी पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार को जब उसका शव गांव पहुंचा तो सूचना पर कुठौंद थाना क्षेत्र के बरियापुर गांव निवासी मृतका के पिता एवरन कुशवाहा पहुंचे और ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया। बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी 2021 में अजय के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन उसे अतिरिक्त दहेज व अन्य चीजों से परेशान कर रहे थे। गुजरात से उसकी बेटी उसे लगातार फोन पर भी जानकारी देती थी कि उसके साथ प्रतिदिन ससुरालीजन मारपीट करते हैं। आरोप है कि गुरुवार को सभी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। बताया कि उसके दो बच्चे अनिकेत व हर्ष हैं। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।