{"_id":"6af611a98c051588f50ae245","slug":"rs-127-lakh-missing-from-bookstore-orai-news-c-224-1-ori1005-152415-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: किताबों की दुकान से 1.27 लाख रुपये गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: किताबों की दुकान से 1.27 लाख रुपये गायब
विज्ञापन
कुठौंद। कस्बे में जालौन-औरैया मार्ग स्थित किताबों की दुकान से एक लाख 27 हजार 500 रुपये गायब होने का मामला सामने आया है। दुकानदार ने अज्ञात व्यक्ति पर नकदी चोरी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। कार्रवाई न होने पर बृहस्पतिवार को वह व्यापार मंडल के करीब 20 सदस्यों के साथ दोबारा थाने पहुंचा और थाना प्रभारी से रुपये बरामद कराने की मांग की।
पीड़ित दुकानदार रामकुमार उर्फ ऋषि ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि एक नवंबर 2026 को उसने एजेंट को देने के लिए एक लाख 27 हजार 500 रुपये दुकान में रखे लाल बैग में रख दिए थे। किसी कारणवश उस दिन एजेंट रुपये लेने नहीं पहुंचा। अगले दिन दो नवंबर को जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो बैग से पूरी नकदी गायब मिली। काफी तलाश करने के बाद भी रुपयों का पता नहीं चला।
दुकानदार के अनुसार, उसने तीन नवंबर को कुठौंद थाने पहुंचकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दी थी। इसके बाद भी नकदी नहीं मिलने पर बृहस्पतिवार को व्यापार मंडल के सदस्यों के साथ थाना प्रभारी से मुलाकात की। पुलिस ने दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली।
विज्ञापन
थाना प्रभारी विजय कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।