{"_id":"69a70344a093fc60050b77b6","slug":"video-jalaun-a-short-circuit-sparks-a-household-worth-lakhs-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालौन: शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से लाखों की गृहस्थी राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से लाखों की गृहस्थी राख
आटा क्षेत्र के परासन ग्राम पंचायत के मजरा भडरा डेरा गांव में मंगलवार शाम भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस आग ने दो किसानों की वर्षों की कमाई पल भर में राख कर दी। घटना के समय दोनों किसान अपने खेतों में फसल की कटाई-मड़ाई में व्यस्त थे।
ग्रामीणों ने अचानक गांव की ओर आग की लपटें उठती देखीं तो हड़कंप मच गया। तत्काल गृहस्वामियों को इसकी सूचना दी गई और लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। आग सबसे पहले किसान जगदीश के कच्चे मकान में लगी थी। बताया जा रहा है कि घरेलू बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से चिंगारी निकली थी। देखते-ही-देखते जगदीश का पूरा मकान आग की लपटों में घिर गया। आग से घर में रखे सोने-चांदी के जेवर जल गए। एक माह पूर्व बेची गई बकरियों के 90 हजार रुपये भी राख हो गए। मजदूरी से जुटाए गए करीब 10 हजार रुपये समेत लगभग एक लाख रुपये की नकदी भी नष्ट हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।