{"_id":"6ad6848926bf916c1a001033","slug":"branded-companys-gutkha-chewing-tobacco-found-without-documentation-goods-and-the-loader-vehicle-seized-orai-news-c-224-1-ori1005-151411-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बिना कागजात मिला ब्रांडेड कंपनी का गुटका, लोडर समेत माल कब्जे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बिना कागजात मिला ब्रांडेड कंपनी का गुटका, लोडर समेत माल कब्जे में
विज्ञापन
फोटो 31 ज्वालागंज में पकड़ी गई देशी गुटके से लदी लोडर। स्रोत-राहगीर
- फोटो : samvad
जालौन। नगर के ज्वालागंज में सोमवार सुबह पुलिस ने बिना वैध दस्तावेजों के लाया गया ब्रांडेड कंपनी का गुटका पकड़ा। गोदाम के बाहर लोडर से बोरियों में भरा गुटका उतारा जा रहा था। कागजात न दिखाने पर पुलिस ने लोडर समेत गुटके को कब्जे में लेकर जीएसटी विभाग को सूचना दी है।
कोतवाली प्रभारी हरिशंकर चंद को ज्वालागंज में बिना वैध कागजात गुटका लाए जाने की सूचना मिली थी। इस पर उन्होंने चौकी प्रभारी मनीष तिवारी को पुलिस टीम के साथ मौके पर भेजा। पुलिस को अनिल कुमार के गोदाम के बाहर लोडर पर ब्रांडेड कंपनी का गुटका लदा मिला। पूछताछ के दौरान संबंधित दस्तावेज नहीं दिखाए जा सके, जिसके बाद पुलिस ने माल को कब्जे में ले लिया।
चौकी प्रभारी मनीष तिवारी ने बताया कि गुटके से संबंधित कागजात नहीं मिलने पर कार्रवाई करते हुए माल और लोडर को कब्जे में लिया गया है। मामले की जानकारी जीएसटी विभाग को दे दी गई है।