{"_id":"6afca950dcb84c8a5a0edd49","slug":"gold-jewellery-stolen-from-womans-purse-on-bus-hathras-news-c-58-1-sdb1001-103399-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बस में महिला के पर्स से सोने के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बस में महिला के पर्स से सोने के जेवर चोरी
Wed, 18 Nov 2026 12:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
सादाबाद (हाथरस)। प्राइवेट बस पर सफर के दौरान महिला के पर्स से सोने के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति ने चोरी का आरोप एक महिला पर लगाते हुए उसे कुरसंडा मोड़ से पकड़कर पुलिस के हवाले किया है।
आगरा जिले के खंदौली निवासी नेत्रपाल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि उनकी पत्नी विनेश 15 नवंबर को अपने मायके अरतौनी से बस में बैठकर खंदौली स्थित घर लौट रही थीं। दोपहर करीब 12 बजे सादाबाद पहुंचने पर बस से उतरते समय उनके पर्स से सोने की चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी और बिछुआ चोरी हो गए।
आरोप है कि सीट के पीछे बैठी एक महिला ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग निकली। इस दौरान बस में सवार यात्रियों ने महिला का फोटो खींच लिया था। नेत्रपाल सिंह के मुताबिक, फोटो के आधार पर वे महिला की तलाश कर रहे थे। 16 नवंबर की शाम करीब आठ बजे वह महिला कुरसंडा मोड़ पर दिखाई दी। दंपती ने उसे पकड़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को थाने ले आई। तहरीर में महिला की पहचान प्रीति निवासी डीग, राजस्थान के रूप में बताई गई है। कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।