{"_id":"6a8c020399aa569887056d06","slug":"video-hardoi-venomous-snake-found-in-harpalpurs-merged-school-panic-among-teachers-and-students-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरदोई: हरपालपुर के संविलियन विद्यालय में निकला सर्प, शिक्षकों व छात्र-छात्राओं में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: हरपालपुर के संविलियन विद्यालय में निकला सर्प, शिक्षकों व छात्र-छात्राओं में हड़कंप
ब्लाक के संविलियन विद्यालय गुलौली में सोमवार को सुबह करीब 8 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब विद्यालय के कमरे में जहरीला सर्प देखा गया। शिक्षामित्र गयासिंह यादव ने स्कूल पहुंचे तीन बच्चों को पढ़ने के लिए कमरे का गेट खोला तो मेज के नीचे सर्प देखा। वहां मौजूद प्रधानाध्यापक अनीता देवी को सूचना दी। प्रधानाध्यापक व चार शिक्षकों व दो शिक्षामित्र की सूझबूझ से कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को वापस घर भेज दिया गया। करीब एक घंटे के प्रयास के बाद सर्प को खदेड़ कर सुरक्षित बाहर निकाल गया। तब जाकर शिक्षकों व बच्चों ने राहत की सांस ली। विद्यालय परिसर गांव के स्थित खेतों के किनारे हैं। शनिवार को छुट्टी के बाद भारी बारिश के चलते करीब 7 साल पहले बनवाई गई विद्यालय की बाउंड्री पलट गई थी। इस घटना ने बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि वह विद्यालय पहुंच कर मामले की जानकारी करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।