{"_id":"6ae24083032a9728b806a84f","slug":"rudra-and-tanvi-selected-for-the-lucknow-divisional-cricket-team-hardoi-news-c-12-1-knp1086-1697322-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: लखनऊ मंडलीय क्रिकेट टीम में रुद्र और तन्वी का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: लखनऊ मंडलीय क्रिकेट टीम में रुद्र और तन्वी का चयन
विज्ञापन
उन्नाव। नवाबगंज के राधाकृष्णन इंटर कॉलेज के छात्र रुद्र प्रताप सिंह और छात्रा तन्वी सिंह का बीनू मांकड अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए लखनऊ मंडलीय टीम में चयन हुआ है। भाई-बहन का एक साथ चयन होने से परिजन खुश हैं।
ग्राम गौरा कटेहरवा निवासी बजरंग सिंह सेवानिवृत्त सैनिक हैं और वर्तमान में ग्राम प्रशासक हैं। उनके दोनों बच्चे रुद्र और तन्वी का लखनऊ मंडलीय टीम में चयन हुआ है। दोनों इन दिनों डीसीए के शिविर में अभिषेक श्रीवास्तव, शंकर, ओम मिश्रा और पीके मिश्रा की देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। जिला क्रीड़ा सचिव माध्यमिक नवीन सिन्हा ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे भविष्य में प्रदेशीय और राष्ट्रीय टीमों का हिस्सा बनेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील दत्त ने भी उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा, प्रधानाचार्य अजब सिंह यादव, परमात्मा शरण, किरण भारती, हृदय राम वर्मा, शिव बाबू सरोज, कमलेश कुमार, धर्मेश प्रताप सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुधाकर सैनी, सोनल सिंह, कुलदीप कुमार, गौरव कुमार और अब्दुल सत्तार सहित अन्य लोगों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी।