फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi young man took his own life by hanging He had been distressed due to an eye ailment

हरदोई: युवक ने फंदा लगाकर दी जान, खेत में नीम के पेड़ से लटका मिला शव, आंख खराब होने से था परेशान, परिजन बेहाल

Thu, 29 Oct 2026 10:06 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 29 Oct 2026 10:06 AM IST
सार

Hardoi News: सांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत घटकना गांव में आंख की घटती रोशनी से परेशान युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करने वाले धीरू आठ दिन पहले ही गांव लौटे थे। गुरुवार सुबह उनका शव गांव के बाहर नीम के पेड़ से मफलर के सहारे लटकता मिला।

विज्ञापन
Hardoi young man took his own life by hanging He had been distressed due to an eye ailment
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में सांडी थाना क्षेत्र के घटकना गांव में आंख की खराबी से परेशान युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के घटकना गांव निवासी धीरू सिंह (42) पुत्र चंद्रपाल सिंह दिल्ली में रहकर प्राइवेट फैक्टरी में काम करते थे।

विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई रामकिशन ने बताया कि आठ दिन पूर्व वह दिल्ली से घर आए थे। बृहस्पतिवार की सुबह 3:30 बजे शौच के लिए घर से निकले थे। सुबह सात बजे गांव के बाहर खेत में खड़े नीम के पेड़ में मफलर से उनका शव लटका मिला। रामकिशन के मुताबिक उनके भाई धीरू आंख की रोशनी काफी कम होने से परेशान रहते थे।

विज्ञापन
Trending Videos





शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मृतक के परिवार में पत्नी माधुरी के अलावा दो पुत्र व दो पुत्री हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed