{"_id":"6ae240e97ef20abf62093d93","slug":"science-activities-in-the-science-club-are-likely-to-intensify-hardoi-news-c-213-1-hra1021-159229-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: विज्ञान क्लब में विज्ञान की गतिविधियां तेज होने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: विज्ञान क्लब में विज्ञान की गतिविधियां तेज होने की संभावना
विज्ञापन
हरदोई। जनपद में विज्ञान के प्रति रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को जल्द ही एक अच्छा प्लेटफॉर्म मिलेगा। अपेक्षित पड़े विज्ञान क्लब को फिर से सक्रिय किया जाएगा। विज्ञान क्लब के माध्यम से विभिन्न गतिविधियां शुरू होने से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के निर्देशन में जिला विज्ञान क्लब संचालित है। मगर विगत वर्षों में विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक के सुचारु रूप से कार्य न करने और नियमित कार्यक्रम न होने से विद्यार्थियों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविंद कुमार पाठक की ओर से आरआर इंटर कॉलेज के रसायन विज्ञान के प्रवक्ता सुनील कुमार मंडल को जिला विज्ञान क्लब का नया जिला समन्वयक नामित किया गया है।
जिला समन्वयक के तैनात होने से विज्ञान क्लब की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। विज्ञान क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न विज्ञान के प्रयोगात्मक कार्य, शैक्षिक भ्रमण, नवाचार, विज्ञान से संबंधित चित्रकला, भाषण आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिला समन्वयक सुनील कुमार मंडल ने बताया कि विज्ञान क्लब की जिम्मेदारी है। क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों को अधिक-से-अधिक अवसर मिले। इसका प्रयास किया जाएगा।