Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Hardoi News
›
Hardoi Dispute between brothers over motorcycle one set bike on fire other took his own life setting himself ablaze
{"_id":"6a10604dd28b4ffc7b0cbcb8","slug":"video-hardoi-dispute-between-brothers-over-motorcycle-one-set-bike-on-fire-other-took-his-own-life-setting-himself-ablaze-2026-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरदोई: बाइक को लेकर भाइयों में विवाद, एक ने बाइक जलाई तो दूसरे ने खुद को आग लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: बाइक को लेकर भाइयों में विवाद, एक ने बाइक जलाई तो दूसरे ने खुद को आग लगाकर दी जान
हरदोई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र स्थित नरोइया गांव में शुक्रवार शाम बाइक को लेकर दो भाइयों के बीच हुआ विवाद दर्दनाक घटना में बदल गया। कहासुनी के बाद एक भाई ने बाइक में आग लगा दी, जबकि दूसरे भाई ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे युवक की अस्पताल में मौत हो गई।
गांव निवासी निखिल (18) नरोइया पुलिया के पास परचून की दुकान चलाता था। पारिवारिक चाचा रामाधार के अनुसार शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे निखिल अपनी दुकान पर बैठा था। तभी उसका बड़ा भाई शेरू शराब के नशे में बाइक से वहां पहुंचा। निखिल ने पवायां जाने के लिए भाई से बाइक मांगी, लेकिन शेरू ने इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
बताया गया कि विवाद बढ़ने पर निखिल पैदल ही बाइक लेकर जाने लगा। इस दौरान शेरू दुकान में रखी पेट्रोल की बोतल उठा लाया और बाइक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। निखिल ने बाइक की आग बुझाने की कोशिश की तो शेरू ने उसे रोक दिया। इससे नाराज होकर निखिल ने शेरू के सिर पर डंडा मार दिया।
इसके बाद निखिल दुकान से दो बोतलों में पेट्रोल भरकर लाया और खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। वह जलती हुई बाइक के पास जाकर खड़ा हो गया और देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गया। मौके पर मौजूद लोग उसे बचाने दौड़े, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।