फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Blood samples will be tested round-the-clock at the 100-bed hospital.

Hardoi News: 100 शैया अस्पताल में 24 घंटे होंगी रक्त नमूनाें की जांच

Tue, 08 Sep 2026 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Blood samples will be tested round-the-clock at the 100-bed hospital.
फोटो- 19- सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय की इमरजेंसी वार्ड। संवाद
हरदोई। शहर से सटे नयागांव में संचालित सौ शैया संयुक्त चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को अब रक्त नमूनों की जांच के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। मरीजों को राहत देने के लिए अस्पताल प्रशासन ने 24 घंटे पैथोलॉजी का संचालन करने का निर्णय लिया है। अभी तक दोपहर दो बजे तक ही पैथोलॉजी संचालित होती है। इसके बाद आने वाले मरीजों को निजी लैब से रक्त नमूनों की जांच कराने के लिए भटकना पड़ता है।
विज्ञापन


सौ शैया संयुक्त चिकित्सालय में वर्तमान में पैथोलॉजी का संचालन सिर्फ ओपीडी के समय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक ही हो रहा है। इसके बाद अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचने वाले मरीजों को चिकित्सक जांच लिखते हैं लेकिन पैथोलॉजी बंद होने के कारण उन्हें बाहर से जांच कराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। खासकर रात के समय गंभीर मरीजों के तीमारदारों को रक्त नमूनों की जांच के लिए भटकना पड़ रहा है। निजी पैथोलॉजी संचालक रात में या तो लैब बंद कर देते हैं या फिर मनमाने ढंग से रुपये वसूलते हैं। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को काफी परेशानियां उठानी पड़ती हैं।
विज्ञापन

इतना ही नहीं कई बार जांच रिपोर्ट मिलने में देरी होने से मरीज का उपचार भी समय से शुरू नहीं हो पाता है। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए स्वास्थ्य महकमे ने सौ शैया अस्पताल में 24 घंटे पैथोलॉजी का संचालन करने के निर्देश दिए हैं। 24 घंटे पैथोलॉजी शुरू होने से इमरजेंसी मरीजों की आवश्यक जांच तत्काल अस्पताल में ही कराई जा सकेगी। इससे चिकित्सकों को समय पर जांच रिपोर्ट मिलने और उसके आधार पर उपचार शुरू करने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्टाफ की शुरू की गई तैनाती
स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में पैथोलॉजी को 24 घंटे संचालित करने के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। संसाधन और स्टाफ की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक तैयारियां पूरी होते ही 24 घंटे जांच सेवा शुरू कर दी जाएगी।



पैथोलॉजी को 24 घंटे संचालित करने की व्यवस्थाएं पूरी होते ही सेवा शुरू कराई जाएगी। इससे इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को अस्पताल में ही जांच की सुविधा मिल सकेगी। -डॉ. अनिल कुमार शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed