{"_id":"6942bcf2addfe526050cfe3d","slug":"video-hardoi-cold-wave-grips-city-dense-fog-persists-throughout-the-day-2025-12-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरदोई: सर्दी ने कंपकपाया, दिन भर छाया रहा घना कोहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: सर्दी ने कंपकपाया, दिन भर छाया रहा घना कोहरा
घने कोहरे ने सर्दी बढ़ा दी है। बुधवार को दिन भर कोहरा छाया रहा। एक बार भी सूरज कोहरे को चीरकर सामने नहीं आ सका। इसके कारण दृश्यता काफी कम रही। शीतलहर चलने और धूप न निकलने से पारा गिर गया।
सोमवार की देर रात से कोहरे का असर देखने को मिला। मंगलवार को दिन भर कोहरा छाया रहा। अंधेरा होने के बाद तो कोहरे में जबरदस्त इजाफा हो गया। रात नौ बजे तक कोहरा पूरी तरह से छा गया और पूरी रात स्थित ऐसी ही रही। सुबह भी कोहरा छटने की कोई उम्मीद नजर नहीं आई। घने कोहरे की वजह से सुबह के समय बड़े वाहन सवारों को लाइटें जलानी पड़ी। सर्दी से बचाव करने के लिए लोग जगह जगह आग तापते नजर आए। वहीं, जरूरी काम से ही लोगों की बाहर निकलने की हिम्मत पड़ी। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि सूरज न निकलने से तापमान में कमी आई है। अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता सुबह 88 प्रतिशत और शाम को 89 प्रतिशत रही। हवाएं तीन किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।