{"_id":"6af9a97aa10d8f7bb2067038","slug":"video-video-khatha-ka-kapaugdha-sa-lkara-carana-ka-galya-taka-mahatasava-ma-saja-savathasha-utapatha-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: खादी के कपड़ों से लेकर चूरन की गोलियों तक, महोत्सव में सजे स्वदेशी उत्पाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: खादी के कपड़ों से लेकर चूरन की गोलियों तक, महोत्सव में सजे स्वदेशी उत्पाद
खादी के कुर्ते, सदरी और ब्लेजर से लेकर चूरन की गोलियों और प्रतापगढ़ के आंवले तक। गांधी पार्क में रविवार को शुरू हुए 10 दिवसीय खादी एवं ग्रामोद्योग महोत्सव में स्वदेशी उत्पादों की विविधता देखने को मिल रही है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से उद्यमी अपने उत्पादों के साथ पहुंचे हैं। हालांकि पहले दिन खरीदारों की संख्या कम रही। ऐसे में उद्यमी दुकानें सजाने और लोगों को अपने उत्पादों की जानकारी देने में जुटे रहे।
कानपुर के शुक्लागंज से आए संतोष कुमार के स्टॉल पर चूरन की गोलियां आकर्षण का केंद्र हैं। उन्होंने बताया कि इनका उत्पादन राजस्थान की एक कंपनी में होता है। वह स्थानीय स्तर पर लोगों को उत्पादों की जानकारी देकर बिक्री करते हैं।
श्री गांधी आश्रम सुभाषनगर के चंद्रमणि सिंह ने बताया कि महोत्सव में खादी के कपड़े किफायती दरों पर उपलब्ध हैं। सदरी और गमछे समेत कई उत्पादों पर 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। वहीं, जिले के उद्यमी कृष्ण कुमार तिवारी के स्टॉल पर कुर्ता-पायजामा, सदरी और ब्लेजर उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 350 से 2100 रुपये तक है। उन्होंने बताया कि कच्चा माल देकर बाराबंकी और सीतापुर में कपड़े तैयार कराते हैं। इसके बाद प्रदेश के विभिन्न जिलों में लगने वाली प्रदर्शनियों में बिक्री करते हैं।
परिक्षेत्रीय खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि महोत्सव में खादी उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ आधुनिक चरखे की जानकारी भी दी जा रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए उद्यमी अपने उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से महोत्सव में पहुंचकर स्वदेशी उत्पाद अपनाने और उद्यमियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।