{"_id":"6b0924a6af1dfd77680f2ee0","slug":"video-video-gada-ma-sajaga-yavao-ka-mahakabha-41-hajara-mathhavaya-ka-malga-tablta-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गोंडा में सजेगा युवाओं का महाकुंभ, 41 हजार मेधावियों को मिलेंगे टैबलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गोंडा में सजेगा युवाओं का महाकुंभ, 41 हजार मेधावियों को मिलेंगे टैबलेट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोंडा में देवीपाटन मंडल के 41 हजार मेधावियों को टैबलेट वितरित करेंगे। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मंडल के चारों जिलों के विद्यार्थी शामिल होंगे। इनमें गोंडा के 30 हजार, बलरामपुर और बहराइच के पांच-पांच हजार तथा श्रावस्ती के एक हजार विद्यार्थी शामिल हैं।
कार्यक्रम के लिए करीब तीन लाख वर्गफीट में पंडाल तैयार किया गया है। इसमें 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री के आगमन के लिए एलबीएस के विज्ञान परिसर में हेलीपैड बनाया गया है। बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल, डीआईजी अशोक कुमार शुक्ला, डीएम रमेश रंजन और एसपी अभिषेक ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
उन्होंने मंच, पंडाल, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने और आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ दयानंद प्रसाद, मुख्य राजस्व अधिकारी रिंकी जायसवाल, नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा और एसडीएम सदर जितेंद्र गौतम मौजूद रहे।
एआरटीओ आरसी भारतीय ने बताया कि विद्यार्थियों को कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए रोडवेज और निजी वाहनों की व्यवस्था की गई है। एएसपी पूर्वी अजीत कुमार रजक ने बताया कि कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए सात अपर पुलिस अधीक्षक, 18 क्षेत्राधिकारी और 82 निरीक्षक व थानाध्यक्षों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा डेढ़ कंपनी पीएसी और एलआईयू के 11 कर्मियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।