{"_id":"6a9a83c084b83e29f401921b","slug":"video-video-gada-ma-khatara-ka-nashana-sa-23-satamatara-uupara-pahaca-jalsatara-gava-ka-ora-bugdhha-raha-pana-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गोंडा में खतरे के निशान से 23 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, गांवों की ओर बढ़ रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गोंडा में खतरे के निशान से 23 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, गांवों की ओर बढ़ रहा पानी
नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार सुबह आठ बजे एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 106.300 मीटर दर्ज किया गया। यह खतरे के निशान 106.070 मीटर से 23 सेंटीमीटर ऊपर है। बीते 24 घंटे में जलस्तर में करीब 11 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। नदी का पानी अब धीरे-धीरे किनारे बसे गांवों और खेतों की ओर बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
अयोध्या में भी सरयू नदी का जलस्तर 92.930 मीटर पहुंच गया है। यहां भी जलस्तर खतरे के निशान 92.730 मीटर से 20 सेंटीमीटर ऊपर है। दोनों स्थानों पर नदी का रुझान बढ़ने वाला दर्ज किया गया है।
3.39 लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज
शुक्रवार सुबह नदी में कुल 3,39,450 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज दर्ज किया गया। इसमें गिरिजा बैराज से 1,59,570 क्यूसेक, शारदा बैराज से 1,72,114 क्यूसेक और सरयू बैराज से 7,766 क्यूसेक पानी शामिल है। हालांकि बैराजों से कुल डिस्चार्ज का रुझान अब घटने वाला है, लेकिन नदी का जलस्तर अभी बढ़ रहा है।
नदी का पानी लगातार खेतों और फसलों की ओर बढ़ रहा है। तरबगंज और करनैलगंज तहसील क्षेत्र के नदी किनारे बसे गांवों में ग्रामीण जलस्तर पर नजर रखे हुए हैं। प्रशासन और राजस्व विभाग की टीमें संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगातार निगरानी कर रही हैं।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है। एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जिला कंट्रोल रूम को भी सक्रिय कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से नदी किनारे बसे लोगों को सतर्क रहने और जलस्तर बढ़ने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।