{"_id":"6a412fa93262cc71bb0f847e","slug":"video-video-bharata-tavara-ka-kadal-maraca-nakalkara-tha-gaii-sharathathhajal-2026-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भरत तिवारी को कैंडल मार्च निकालकर दी गई श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भरत तिवारी को कैंडल मार्च निकालकर दी गई श्रद्धांजलि
गोंडा। भरत तिवारी की एनकाउंटर में हुई मौत को लेकर रविवार शाम खरगूपुर में सपाइयों ने कैंडल मार्च निकालकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे, मेहनौन के पूर्व प्रत्याशी राहुल शुक्ल और कटरा के विनोद शुक्ल के नेतृत्व में भगवानदीन चौराहे से नगर पंचायत के गांधी चौराहे तक मार्च निकाला गया।
मार्च में शामिल लोगों ने हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर दिवंगत भरत तिवारी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान वक्ताओं ने भरत तिवारी के व्यक्तित्व, सामाजिक सरोकारों और उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों की भागीदारी रही। श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि भरत तिवारी की स्मृतियां सदैव लोगों के बीच जीवित रहेंगी और समाज के प्रति उनके कार्य प्रेरणा देते रहेंगे।
कैंडल मार्च में नीरज शुक्ल, फौजदार शुक्ल, उमानाथ शुक्ल, प्रदीप शुक्ल, अंकित शुक्ल, वहीद अंसारी, शमसुद्दीन अंसारी, साधु तिवारी समेत अनेक लोग शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।