{"_id":"6ada4af821fe31e3750bfc90","slug":"bail-plea-rejected-gonda-news-c-100-1-brp1002-168459-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: हवाई फायरिंग के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: हवाई फायरिंग के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज
विज्ञापन
गोंडा। शराब की दुकान के पास हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में विशेष न्यायाधीश (ईसी एक्ट) फूलचंद्र कुशवाहा ने कोतवाली नगर के गोंडा गिर्द निवासी मोहम्मद कलीम की जमानत अर्जी अदालत ने खारिज कर दी है।
अभियोजन के अनुसार, पांच अक्तूबर 2026 को कोतवाली देहात के रायपुर सुल्तानजोत गांव में शराब की दुकान के पास कुछ लोगों के बीच कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर मोहम्मद कलीम ने पिस्टल से तीन राउंड हवाई फायरिंग की, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भागने लगे।
पुलिस के मुताबिक, मौके से रामफेर तिवारी उर्फ पालू तिवारी को पकड़ा गया था। पूछताछ में उसने मोहम्मद कलीम और पंकज मिश्रा के नाम बताए। बाद में पुलिस ने दोनों को भी गिरफ्तार किया। अभियोजन के अनुसार, मोहम्मद कलीम के कब्जे से 7.65 एमएम की पिस्टल बरामद हुई, जबकि अन्य आरोपियों के पास से कारतूस मिलने का दावा किया गया।
विज्ञापन
बचाव पक्ष ने आरोपी को निर्दोष बताते हुए कहा कि उसे रंजिश के कारण फंसाया गया है। वहीं, अभियोजन पक्ष ने आरोपों की गंभीरता का हवाला देते हुए जमानत का विरोध किया। अदालत ने मामले के तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए जमानत का पर्याप्त आधार नहीं पाया और अर्जी निरस्त कर दी।
नौकरी के नाम पर ठगी के आरोपी को राहत नहीं
गोंडा। सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर 10.25 लाख रुपये की ठगी के मामले में आरोपी अनूप कुमार पांडेय की जमानत अर्जी खारिज हो गई। अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय दानिश हुसैन ने मामले की गंभीरता और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जमानत देने से इन्कार कर दिया। आरोपी पर फर्जी नियुक्ति पत्र देने और रकम वापस मांगने पर धमकी देने का भी आरोप है।- संवाद
खाते से रकम निकालने के आरोपी को झटका
गोंडा। मोबाइल चोरी कर उससे फोन-पे के जरिए खाते से रकम निकालने के आरोपी शीतला प्रसाद तिवारी की जमानत अर्जी विशेष न्यायाधीश (ईसी एक्ट) फूलचंद्र कुशवाहा ने खारिज कर दी। अभियोजन के अनुसार, नौ फरवरी को गोंडा के आरएन पांडेय अस्पताल परिसर से एक व्यक्ति का मोबाइल चोरी हो गया था। इसके बाद उसके बैंक खाते से तीन बार में कुल 11,000 रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने आरोपी के पास से कथित तौर पर चोरी का मोबाइल और 1.45 लाख रुपये बरामद किए। - संवाद