{"_id":"6aa13b9cccf7a55a0c0d3a35","slug":"video-gava-ka-java-varasata-tharaja-karana-hata-parathhana-sacava-ka-parashakashhanae-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"गांव की जैव विरासत दर्ज करने हेतु प्रधानों, सचिवों को प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव की जैव विरासत दर्ज करने हेतु प्रधानों, सचिवों को प्रशिक्षण
गांव की जैव विरासत दर्ज करने हेतु प्रधानों, सचिवों को प्रशिक्षण
गोंडा। गांव की जैव विविधता को सहेजने के लिए 2 सितंबर 2026 को जिला ग्रामीण विकास संस्थान में प्रशिक्षण हुआ। इसमें ग्राम स्तरीय जैव विविधता प्रबंधन समितियों (बीएमसी) के 21 पंचायत सचिव और 19 ग्राम प्रधानों समेत 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उन्हें पीपुल्स बायोडायवर्सिटी रजिस्टर (पीबीआर) में देसी बीज, जलस्रोत, औषधीय पौधे और पारंपरिक ज्ञान दर्ज करने की जानकारी दी गई। जिला विकास अधिकारी आदित्य तिवारी ने जैव विविधता संरक्षण को पर्यावरणीय संतुलन व सतत विकास के लिए जरूरी बताया। एनआईआरडीपीआर, हैदराबाद की सहायक प्रोफेसर वीजी नित्या ने पीबीआर की उपयोगिता समझाई। उत्तर प्रदेश जैव विविधता बोर्ड के तकनीकी अधिकारी सोमेश गुप्ता ने जैव विविधता अधिनियम और बीएमसी के दायित्वों की जानकारी दी। बीएमसी को सक्रिय रखते हुए पीबीआर तैयार करने पर जोर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।