{"_id":"6aa199321af786acdf064b97","slug":"delivery-boy-injured-in-accident-dies-gonda-news-c-100-1-slko1026-165796-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: हादसे में घायल डिलीवरी बॉय की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: हादसे में घायल डिलीवरी बॉय की मौत
Wed, 09 Sep 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
माधोपुर। कटरा बाजार में बाइकों की भिड़ंत में घायल डिलीवरी बॉय की इलाज के दौरान शहर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के कछर गांव निवासी मोनू भारती (29) के रूप में हुई है।
बताया गया कि 5 सितंबर को मोनू अपने बड़े भाई नन्हे के साथ बाइक से कुरियर डिलीवरी करने घर से निकले थे। दोनों दुबहा बाजार-नरायनपुर कला मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय माधोपुर के पास पहुंचे थे।
सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन उन्हें इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।