{"_id":"6ab102171038e1007b04e366","slug":"video-gada-ma-yavaka-ka-mata-para-hataya-ka-aarapa-paca-ka-khalfa-raparata-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में युवक की मौत पर हत्या का आरोप, पांच के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में युवक की मौत पर हत्या का आरोप, पांच के खिलाफ रिपोर्ट
गोंडा में कटरा बाजार के अशोकपुर दूबेपुरवा निवासी प्रदीप दुबे (20) की मौत के मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। परिजनों ने पुरानी रंजिश में धारदार हथियार से हमला कर हत्या करने का आरोप लगाया है। शनिवार शाम प्रदीप मदरहवा चौराहे की साप्ताहिक मंडी से सब्जी लेकर बाइक से घर लौट रहा था। आरोप है कि गंडाही पांडेय पुरवा नहर के पास पांच लोगों ने उस पर हमला किया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, यूपी-112 पर हादसे की सूचना मिली थी। सीसीटीवी फुटेज में ट्रैक्टर-ट्रॉली गुजरती दिखी है। प्रथमदृष्टया हादसे की संभावना है। एएसपी पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि परिजनों के हत्या के आरोप की भी जांच कराई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।