फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   PM Modi's 25-year journey of service to be showcased on stage

Gonda News: रंगमंच पर दिखेगी पीएम मोदी की 25 साल की सेवा यात्रा

Sun, 20 Sep 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 20 Sep 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
PM Modi's 25-year journey of service to be showcased on stage
कार्यक्रम की जानकारी देते जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, साथ में मौजूद पदा​धिकारी। संवाद
गोंडा। भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने रविवार को प्रेसवार्ता कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की 25 वर्षों की सेवा यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सेवा, सुशासन, अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण को प्राथमिकता दी गई है। केंद्र सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों और विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि देश ने इन वर्षों में कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिले में ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष नाट्य मंचन किए जाएंगे। इसमें प्रधानमंत्री की 25 वर्षों की सार्वजनिक जीवन की यात्रा को अभिनय, संवाद, संगीत और मंचन के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला मीडिया प्रभारी विवेक मणि श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में 23 सितंबर तक मेहनौन विधानसभा क्षेत्र में नाट्य मंचन होगा। 24 से 27 सितंबर तक सदर विधानसभा, 28 सितंबर से एक अक्तूबर तक कटरा बाजार, दो से पांच तक करनैलगंज, छह से नौ तक तरबगंज, 10 से 13 तक मनकापुर और 14 से 17 अक्तूबर तक गौरा विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नाट्य प्रस्तुति में मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक की यात्रा को दर्शाया जाएगा। अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों, सामुदायिक केंद्रों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जनसंवाद स्थापित करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed