{"_id":"6b05824445639c52be0e098d","slug":"video-gada-khatha-garamathayaga-paratharashana-ma-10-thana-ma-138-karaugdha-ka-bkara-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा: खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में 10 दिन में 1.38 करोड़ की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में 10 दिन में 1.38 करोड़ की बिक्री
गोंडा: शहर के टाउनहाल स्थित डॉ. संपूर्णानंद प्रेक्षागृह में 10 दिन तक चली मंडल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का मंगलवार को समापन हो गया। प्रदर्शनी में करीब 1.38 करोड़ रुपये की बिक्री हुई। सहारनपुर के नक्काशीदार फर्नीचर और झूलों की खूब मांग रही, जबकि कोलकाता की साड़ियों ने भी लोगों का ध्यान खींचा। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से 15 से 24 नवंबर तक आयोजित प्रदर्शनी में विभिन्न जिलों के उद्यमियों और संस्थाओं ने उत्पादों के स्टॉल लगाए थे। समापन समारोह में न्यूनतम पूंजी से अधिक रोजगार सृजन करने वाले उद्यमियों को सम्मानित किया गया। मंडल स्तर पर प्रथम पुरस्कार बुधईपुरवा उज्जैनीकला के वासुदेव को 15 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार चिलबिला खत्तीपुर के रामकिशुन को 12 हजार और तृतीय पुरस्कार नवाबगंज की मिताली केसरवानी को 10 हजार रुपये दिए गए।
खादी की सर्वाधिक बिक्री के लिए गांधी आश्रम गोंडा को प्रथम, सेवा निकेतन दरगहिया गोरखपुर को द्वितीय और देवनिधि समग्र महिला विकास समिति गोंडा को तृतीय पुरस्कार मिला। ग्रामोद्योग उत्पादों की बिक्री में रसराज ग्रामोद्योग सेवा संस्थान प्रयागराज प्रथम, जेपी फूड प्रोडक्ट प्रतापगढ़ द्वितीय और शहजाद फर्नीचर सहारनपुर तृतीय स्थान पर रहा। समापन समारोह में तरबगंज ब्लॉक प्रमुख मनोज पांडेय और उपायुक्त उद्योग बाबूराम ने विजेताओं, विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागी विद्यार्थियों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया। मंथन कल्चर सोसायटी और जिले के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान कमांडेंट दुर्गेश कुमार, पूर्व उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी आरएस श्रीवास्तव, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी श्रावस्ती एवं बहराइच रोशन लाल पुष्कर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी में करीब 138 लाख रुपये की बिक्री हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।