{"_id":"6af839ddbc34c95e400ee0cc","slug":"video-gada-jaaaiisa-ka-thavara-bta-raha-vathayarathaya-ka-unaka-athhakara-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा: जीआईसी की दीवारें बता रहीं विद्यार्थियों को उनके अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: जीआईसी की दीवारें बता रहीं विद्यार्थियों को उनके अधिकार
गोंडा: राजकीय इंटर कॉलेज की दीवारें अब विद्यार्थियों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों का पाठ पढ़ा रही हैं। बाल अधिकार, शिक्षा का अधिकार और सांविधानिक प्रावधानों से जुड़ी जानकारियां पोस्टरों के माध्यम से प्रदर्शित की गई हैं। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ कानूनी और सांविधानिक रूप से भी जागरूक बनाना है। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. सुधीर कुमार पांडेय के नेतृत्व में विधिक साक्षरता क्लब और मतदाता साक्षरता क्लब के माध्यम से यह पहल की जा रही है। 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर भी विद्यार्थियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया।
पोस्टरों के जरिये निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009, बाल अधिकार और संविधान से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को सरल तरीके से समझाया जा रहा है। इसके साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, स्वीप, मतदाता जागरूकता, सड़क सुरक्षा, एनसीसी, खेलकूद, पंख पोर्टल और कॅरिअर काउंसिलिंग से जुड़ी जानकारियां भी दी जा रही हैं। इस अभियान में सेवानिवृत्त शिक्षक राजवर्धन श्रीवास्तव के साथ शिक्षक ऋषि शुक्ला और अभिजीत सिंह विशेष योगदान दे रहे हैं। विद्यालय परिवार का मानना है कि ऐसी गतिविधियों से विद्यार्थियों में अधिकारों के प्रति समझ विकसित होने के साथ उनका सर्वांगीण विकास भी होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।