{"_id":"6ae073ef2746ca5a860d4495","slug":"video-431-couples-took-vows-in-cm-mass-marriage-program-in-gonda-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 431 जोड़ों ने लिए फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 431 जोड़ों ने लिए फेरे
गोंडा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मंगलवार को शहर के रॉयल पैराडाइज मैरिज हॉल में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के जोड़ों ने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद और जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। हालांकि, मंगलवार को संपन्न हुए विवाहों की संख्या का आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया गया।
दो दिवसीय आयोजन में 27 अक्तूबर को 241 और 28 अक्तूबर को 190 जोड़ों के विवाह निर्धारित हैं। इस तरह कुल 431 जोड़ों का विवाह कराया जाना है। जिले में योजना के तहत 1,154 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य निर्धारित है। इनमें से 723 जोड़ों का विवाह पहले ही कराया जा चुका है। शेष 431 जोड़ों के विवाह संपन्न होने के साथ ही जिले का निर्धारित लक्ष्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद विभाग की ओर से शासन से लक्ष्य बढ़ाने की मांग की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।