{"_id":"6ae073f2e9b01069fb0d7525","slug":"video-125-centres-proposed-in-gonda-for-up-board-2027-39-outside-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड 2027 के लिए गोंडा में 125 केंद्र प्रस्तावित, 39 बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड 2027 के लिए गोंडा में 125 केंद्र प्रस्तावित, 39 बाहर
यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए गोंडा में 125 केंद्र प्रस्तावित हुए हैं। इनमें पिछले साल के 39 केंद्रों को जगह नहीं मिली है। प्रस्तावित सूची पर आपत्ति दर्ज कराने का बुधवार को अंतिम मौका है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि केंद्र निर्धारण प्रक्रिया ऑनलाइन है। सूची परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in और कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध है। विद्यालय प्रबंधक, प्रधानाचार्य, विद्यार्थी और अभिभावक 28 अक्तूबर तक पोर्टल पर आपत्ति दे सकते हैं। आपत्तियों का परीक्षण कर जिला विद्यालय निरीक्षक उनका निस्तारण करेंगे। जनपदीय समिति से अनुमोदित अंतिम सूची छह नवंबर तक वेबसाइट पर अपलोड होगी। इस बार 96,180 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जो पिछले वर्ष से 187 अधिक हैं। प्रस्तावित केंद्रों में पांच राजकीय, 39 अशासकीय सहायता प्राप्त और 81 स्ववित्तपोषित विद्यालय शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।