{"_id":"6abac48680d71da2830d791c","slug":"video-sdm-jyoti-chaurasia-stated-that-demands-at-the-tehsil-level-would-be-met-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ज्योति चौरसिया ने कहा- तहसील स्तर की मांगें पूरी कराई जाएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ज्योति चौरसिया ने कहा- तहसील स्तर की मांगें पूरी कराई जाएंगी
गाजीपुर में सर्व समाज विकास मंच एवं जन कल्याण विकलांग सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश राम ने सोमवार को सैदपुर उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया को 10 सूत्रीय मांगों का पत्रक सौंपा। इसमें तहसील, ब्लॉक और अन्य सरकारी संस्थानों में दिव्यांगों के लिए रैंप बनवाने समेत अन्य मांगें शामिल हैं। एसडीएम ज्योति चौरसिया ने बताया कि पत्रक में तहसील स्तर की जो मांगें हैं, उन्हें पूरा कराया जाएगा। तहसील में दिव्यांगों की सुविधा के लिए जल्द रैंप बनवाया जाएगा। वहीं पेंशन बढ़ाने समेत शासन स्तर की अन्य मांगों का पत्रक मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। कमलेश राम ने बताया कि दिव्यांग श्याम राजभर और बृजमोहन वर्मा को पड़ोसियों द्वारा परेशान किए जाने के मामले में क्षेत्राधिकारी शुभम वर्मा से भी कार्रवाई की मांग की गई है। इस पर उचित कार्रवाई का आश्वासन मिला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।