{"_id":"6abac6ff112d52103509b97b","slug":"35-vehicles-challaned-fined-rs-110-lakh-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-161149-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 35 वाहनों का चालान, 1.10 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 35 वाहनों का चालान, 1.10 लाख का जुर्माना
विज्ञापन
गाजीपुर। हाईवे पर महिला यात्रियों की सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस ने 26 और 27 सितंबर को मीट एंड ग्रीट अभियान चलाया। अभियान के दौरान रोडवेज, निजी और डबल डेकर बसों में सवार महिला यात्रियों से पुलिसकर्मियों ने कुशलक्षेम पूछा और उन्हें 1090 समेत अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
वहीं, हाईवे पर सघन वाहन चेकिंग करते हुए 35 वाहनों का चालान कर करीब 1.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने दी।
एसपी ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश कुमार मिश्र और क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। यातायात निरीक्षक बालेंद्र कुमार और एआरटीओ गाजीपुर के नेतृत्व में हाईवे पर वाहनों की जांच की गई।
इस दौरान प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करने वाले छह वाहनों और फॉल्टी नंबर प्लेट वाले दो वाहनों का चालान किया गया। अभियान के तहत कुल 35 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने कहा कि हाईवे पर यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के साथ महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
मीट एंड ग्रीट के तहत महिला यात्रियों से सीधे संवाद कर उनकी कुशलक्षेम पूछने के साथ उन्हें किसी परेशानी की स्थिति में 1090 और अन्य हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग की जानकारी दी गई।