{"_id":"6abac53d22ab3691cd061ca3","slug":"land-acquisition-to-take-place-in-three-villages-for-laying-the-third-railway-line-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-161122-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: तीसरी रेलवे लाइन बिछाने के लिए तीन गांवों में होगा भूमि अधिग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: तीसरी रेलवे लाइन बिछाने के लिए तीन गांवों में होगा भूमि अधिग्रहण
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद के औड़िहार जंक्शन से वाराणसी सिटी तक तीसरा रेलवे ट्रैक बिछाया जाना प्रस्तावित है। 31.36 किलोमीटर रेलवे ट्रैक बिछाए जाने पर 497.07 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ट्रैक बिछ जाने के बाद इस रूट पर ट्रेनों को रफ्तार मिलेगी।
वहीं प्रोजेक्ट में अब तेजी आ गई है। भूमि अधिग्रहण को लेकर खाका तैयार कर लिया गया है। जनपद में तीन गांवों में इसके लिए भूमि अधिग्रहण किया जाएगा।
औड़िहार जंक्शन-वाराणसी सिटी रूट काफी व्यस्त है। इसके कारण काफी समय से इस रेलवे रूट पर तीसरे रेलवे ट्रैक को बिछाए जाने की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसी क्रम में रेलवे प्रशासन की ओर से औड़िहार जंक्शन से वाराणसी सिटी के मध्य तीसरा रेलवे ट्रैक बिछाए जाने का प्रस्ताव तैयार करके रेल मंत्रालय भेजा गया।
बीते फरवरी में रेल मंत्रालय की ओर से प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए बजट जारी कर दिया गया। इसके बाद भूमि अधिग्रहण का खाका तैयार करने के लिए रेल प्रशासन की ओर से सैदपुर तहसील प्रशासन को पत्र लिखा गया। रेलवे प्रशासन का पत्र आने के क्रम में सैदपुर तहसील प्रशासन की ओर से भूमि अधिग्रहण का खाका तैयार कर लिया गया।
विज्ञापन
सैदपुर तहसील प्रशासन की ओर से भूमि अधिग्रहण का जो प्रस्ताव तैयार किया गया है, उसके तहत ईशोपुर, गोपालपुर व औड़िहार में भूमि अधिग्रहण किया जाएगा। इसकी पूरी रिपोर्ट बनाकर सैदपुर तहसील प्रशासन की ओर से रेलवे को भेज दिया गया है।