{"_id":"698a108020e066f44005b654","slug":"video-most-terrible-thing-is-tide-of-bad-company-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"सबसे अधिक भयानक होता है कुसंग का ज्वार; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराजगंज के सेमरा ग्राम स्थित एक स्कूल में श्रीगंगा आश्रम की ओर से मानव धर्म प्रसार सम्मेलन और व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर माधव कृष्ण ने कहा कि धर्म का अर्थ सत्य, न्याय, धर्म की स्थापना है। धर्म का तत्व इतना गूढ़ है कि इसे किताबों, प्रवचनों, तर्क, मेधा से नहीं समझा जा सकता है। ये सभी धर्म के विषय में एक संकेत छोड़ देते हैं, लेकिन धर्म का समग्र परिचय नहीं देते हैं।
उन्होंने कहा कि धर्म का मूल लक्षण है धैर्य। इसलिए धन कमाने, नाम कमाने, यश कमाने के लिए लोग समय लेते हैं, धैर्य का परिचय देते हैं। जल्दी से सब कुछ पा लेने की इच्छा रखने वाले कभी धार्मिक नहीं हो सकते हैं। जल्दी से सब कुछ पा लेने का समय चल रहा है इसलिए राजनेता, साहित्यकार, व्यापारी, अधिकारी, साधु अपने कर्त्तव्य मार्ग से भटक चुके हैं। सब कुछ अपने लिए संचय करने की प्रवृत्ति रखने वाले लोग समाज के नहीं हो सकते। इसलिए ऐसे भ्रष्ट लोगों से मित्रता, उनके साथ रोटी, बेटी या मंच का संबंध रखने वाले लोग स्वयं अपराधी या भ्रष्ट हो जाते हैं। कुसंग का ज्वार सबसे अधिक भयानक होता है। गोस्वामी तुलसीदास कहते हैं कि अहिंसा परम धर्म है लेकिन उनका समूचा ग्रंथ धर्म स्थापित करने के लिए हिंसा से भरा हुआ है। इसलिए सत्य और न्याय के लिए लड़ना भी होगा, प्रतिरोध भी करना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।