Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tourist bus goes out of control and mounts a divider; driver injured

Ghazipur News: अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी टूरिस्ट बस, चालक घायल

Sun, 01 Nov 2026 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Tourist bus goes out of control and mounts a divider; driver injured
मरदह विद्युत सब-स्टेशन के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन के डिवाइडर पर चढ़ी टूरिस्ट बस। संवाद
मरदह। वाराणसी से गोरखपुर के लिए जा रही टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर मरदह विद्युत सब-स्टेशन के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन के डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में गोरखपुर जनपद के सहजनवा निवासी चालक को गंभीर चोट आई है, जिसका मऊ जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि हादसे में बस मालिक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

गोरखपुर जनपद के सहजनवा निवासी बस मालिक शुभम तिवारी ने बताया कि चालक दीपक यादव के साथ शनिवार को वह टूरिस्ट बस से यात्रियों को छोड़ने के लिए गोरखपुर से वाराणसी के लिए गए थे। वापसी में देर रात चालक दीपक यादव को मरदह विद्युत सब-स्टेशन के पास झपकी आ गई। इससे बस अनियंत्रित होकर वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन के डिवाइडर पर चढ़कर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चालक दीपक यादव को गंभीर चोटें आई थीं, जबकि बस मालिक शुभम तिवारी को मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घायल चालक को मऊ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इसको लेकर अभी तक किसी की भी तरफ से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed